ग्रीस में शनिवार, 5 सितंबर को एथेंस फ्लाइंग वीक के दौरान बड़ा हादसा हो गया. तानाग्रा एयरबेस के पास करतब कर रहा दो सीटों वाला एफ-4 फैंटम लड़ाकू विमान अचानक नीचे आ गिरा और आग की लपटों में घिर गया. इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई.
उड़ान भरने के कुछ देर बाद हादसा
- हादसा एथेंस से करीब 60 किलोमीटर उत्तर में स्थित तानाग्रा एयरबेस के पास हुआ.
- ग्रीक अधिकारियों और रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान एयर शो के दौरान कम ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने विमान को एक मोड़ लेते हुए अचानक नीचे जाते देखा.
- इसके बाद वह जमीन से टकराया और आग का बड़ा गोला दिखाई दिया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विमान को नीचे गिरते और उसके बाद घटनास्थल से काले धुएं का घना गुबार उठते देखा जा सकता है.
दोनों पायलटों का मौत
- ग्रीक एयरफोर्स के अधिकारियों के मुताबिक, बचाव अभियान के दौरान दोनों पायलटों के शव बरामद कर लिए गए.
- शुरुआती बचाव कार्य घटनास्थल के आसपास लगी आग की वजह से मुश्किल हुआ.
- हादसे के बाद आग बुझाने के लिए दमकल दल के साथ कई विमान और हेलीकॉप्टर लगाए गए.
- हालांकि हादसे के कारण को लेकर अभी कोई अंतिम जानकारी सामने नहीं आई है.
- इसलिए दुर्घटना तकनीकी खराबी, मानवीय गलती या किसी दूसरे कारण से हुई, इसकी वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी.
हजारों लोग देख रहे थे एयर शो
- एफ-4 फैंटम का प्रदर्शन एथेंस फ्लाइंग वीक का हिस्सा था. यह ग्रीस का प्रमुख वार्षिक एयर शो है, जिसमें अलग-अलग देशों की सैन्य और नागरिक विमानन टीमें हिस्सा लेती हैं.
- हादसे के समय बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे, लेकिन उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार दर्शकों में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
- हादसे के तुरंत बाद आयोजकों ने एयर शो के बाकी फ्लाइंग डिस्प्ले रद्द कर दिए. कार्यक्रम की आधिकारिक वेबसाइट ने भी दुर्घटना के बाद शेष उड़ान कार्यक्रम रद्द किए जाने की पुष्टि की है.
ये भी पढ़ें: VIDEO: 200 यात्री आराम से बैठे थे और अचानक खंभे से टकरा गया प्लेन, श्रीनगर एयरपोर्ट का वीडियो वायरल
The post Video: एयर शो के दौरान आसमान से नीचे गिरा F-4 फैंटम, आग के गोले में बदला फाइटर जेट, दोनों पायलटों की मौत appeared first on Naya Vichar.

