Hot News

Bigg Boss 20: पहले ही दिन किचन में मचा घमासान… विलेन बनी माही विज, बोली- लड़की हो चाय बनानी आनी चाहिए

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में जैसे ही 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली, वैसे ही किचन मुद्दे को लेकर झगड़े शुरू हो गए. टीवी एक्ट्रेस माही विज ने चाय को लेकर बॉसी अंदाज में कई अभिनेत्रियों को फटकार लगाई.

अमन गांधी पर बरसी माही विज

बिग बॉस 20 के पहले ही दिन कहासुनी तब शुरू होती है, जब माही विज टीवी अभिनेता अमन गांधी से अपना सामान उठाने में मदद मांगती हैं. अमन कहते हैं कि वे खुशी-खुशी मदद करेंगे, लेकिन उन्हें “प्लीज” कहना होगा. हालांकि पंचायत अभिनेता आसिफ खान बिना कहे ही उनकी मदद करने लगते हैं, तब माही, अमन पर बरसती हैं और कहती हैं, ”मैं प्लीज तुझे बोलूंगी, छोड़ो भी.”

माही विज-ईशा रिखी चाय बनाने को लेकर भिड़ी

बाद में, माही विज और ईशा रिखी के बीच किचन में चाय बनाने को लेकर फाइट शुरू हुई. माही विलेन मोड में ईशा से पूछती है कि क्या उन्हें अच्छी, कड़क चाय बनानी आती है, क्योंकि लड़कियों को चाय बनाना आना चाहिए. ईशा तुरंत पलटवार करते हुए माही से पूछती है कि वह खुद क्या है? माही जवाब देती है, “ऐ शानी मत बन चल.”

आर्शिफा खान को माही विज देती है ऑर्डर

बात यहीं खत्म नहीं होती, जब इन्फ्लुएंसर आर्शिफा खान लॉन में आती है, तो माही कहती हैं कि चाय को थोड़ी देर और उबलना चाहिए था. आर्शिफा किचन में जाती है और कहती हैं कि वह बॉस बनकर मुझे ऑर्डर दे रही हैं. ईशा बाकी घरवालों को बताती हैं कि माही घर में आने के बाद से ही सबसे अपने काम करवा रही हैं. अर्शिफा कहती हैं कि मुझे उनसे ऑफ वाइब्स आ रही हैं.

इन कंटेस्टेंट्स ने ली बिग बॉस 20 में एंट्री

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कनिका मान, आसिफ खान, काजी अहमद तौकीर, ईशा रिखी, आम्रपाली दुबे, रोहेद खान, एमसी मैरी कॉम, हर्ष मछारे उर्फ यंग DSA, तनमय सिंह, अर्शिफा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, अमन गांधी, उदिति सिंह, रिती तिवारी और माही विज जैसे नाम शामिल हैं. सलमान खान का मोस्ट अवेटेड रियालिटी शो रात 9 बजे जियोहॉटस्टार और 10:30 पर कलर्स पर आएगा.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Winner Material: सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट को बताया विनर मेटेरियल, पहले भी लगा चुका है जीत की हैट्रिक

The post Bigg Boss 20: पहले ही दिन किचन में मचा घमासान… विलेन बनी माही विज, बोली- लड़की हो चाय बनानी आनी चाहिए appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top