Hot News

Aurangabad News : अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

ओबरा.

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित एनएच 139 पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया. सीओ हरिनारायण पाठक व थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में मुख्य सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया. एनएच पर अवैध रूप से लगे ठेले, दुकानें तथा खड़े वाहनों को हटाने का निर्देश दिया गया. सड़क को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए व्यवसायियों को प्रेरित किया गया तथा सख्त निर्देश भी दिये गये. अधिकारियों ने कहा कि दूर-दराज तथा ग्रामीण क्षेत्र से बाजार करने आने वाले लोग अपने वाहन को मुख्य सड़क पर न लगाएं. अन्यथा कार्रवाई की जायेगी. व्यवसायियों से कहा कि मुख्य सड़क पर आये दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. इससे आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. निर्देश को पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जायेगी. मुख्य सड़क के बने दोनों तरफ नाले के पीछे दुकान लगाएं तथा मुख्य सड़क पर अवैध रूप से गाड़ी पार्क नहीं करें. अतिक्रमण तथा अवैध पार्किंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जायेगा. छापेमारी अभियान में अवर निरीक्षक अविनाश कुमार, कुणाल कुमार, अंकित कुमार, रूबी कुमारी, दीपक कुमार तथा राजस्व कर्मचारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Aurangabad News : अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top