Bihar Earthquake: पटना. बिहार में देर रात करीब ढाई बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, गुरुवार (27 फरवरी, 2025) की रात बिहार के अररिया में रिक्टर स्केल पर 5.1 की तीव्रता से धरती हिली. इसका केंद्र नेपाल बताया जा रहा है, इसके बारे में अभी पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप सुबह 2.36 मिनट पर आया. इसकी गहराई 16 किलोमीटर रही. न सिर्फ अररिया, बल्कि भूकंप के झटके पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार के अन्य हिस्सों में भी महसूस किए गए. इलाकों में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घबरा गए और अपने-अपने घरों से बाहर आ गए. हालांकि, इसके चलते किसी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

हल्की क्षति की संभावनाएं
रिक्टर स्केल पर पांच की तीव्रता वाले भूंकप को मध्य तीव्रता का भूकंप माना जाता है, जिसमें घर के अंदर रखी वस्तुओं में वाइब्रेशन महसूस होती है. इतनी तीव्रता के भूंकप में मामूली क्षति होने की भी संभावना होती है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक इस भूकंप का असर नेपाल, हिंदुस्तान और चीन के कुछ इलाकों में महसूस हुआ है. अब तक किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है.
एक सप्ताह पहले भी आया था भूकंप
बिहार में एक सप्ताह पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई थी. हालांकि, ये भूकंप के झटके हल्के रहे थे, लेकिन लोग दहशत में आ गए थे. इस भूकंप के केंद्र सिवान था और इसकी गहराई 106 किलोमीटर थी.
असम में भी आया था भूकंप
वहीं बीती रात करीब 24 घंटे पहले ही असम में भूकंप के तेज झटकों का एहसास हुआ था. यहां लोग अलार्म से नहीं, बल्कि धरती की कंपन से जागे थे. भूंकप सुबह 5.36 बजे आया था, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5 मापी गई थी और इसकी गहराई मात्र 5 किलोमीटर थी. दिल्ली का धौला कुआं इसका केंद्र था.
The post Bihar Earthquake: रात के अंधेरे में डोली धरती, बिहार में महससू किए गए भूकंप के झटके, 5 थी तीव्रता appeared first on Naya Vichar.