बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘King’ के साथ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार हैं. रिलीज से 100 दिन पहले शाहरुख ने सोशल मीडिया (X) पर फैंस के साथ #AskSRK सेशन रखा, जहां उन्होंने अपनी इंजरी, एक्शन सीन्स, VFX और फिल्म की रिलीज को लेकर कई बड़े खुलासे किए. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके उस जवाब की हो रही है, जिसमें उन्होंने हॉलीवुड की विशालकाय फिल्मों ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ और ‘ड्यून पार्ट 3’ के साथ होने वाले क्लैश पर दिया है.
‘बाकी ब्रेड के टुकड़ों का सोचो, हम तो टेस्टी टिक्की हैं!’
दरअसल, ‘किंग’ की रिलीज के आसपास ही हॉलीवुड की दो बहुत बड़ी फिल्में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ और ‘ड्यून पार्ट 3’रिलीज होने जा रही हैं. #AskSRK सेशन के दौरान जब एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि क्या दो बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के बीच ‘किंग’ किसी सैंडविच की तरह पिस जाएगी और क्या रिलीज डेट बदली जाएगी? इस पर किंग खान ने अपने सिग्नेचर अंदाज और तड़कते-भड़कते सेंस ऑफ ह्यूमर के साथ जवाब देते हुए कहा:
“बिल्कुल नहीं! बाकी ब्रेड के टुकड़ों का भी तो सोचो… हम तो सेंटर की टेस्टी टिक्की हैं!”
शाहरुख के इस करारे जवाब ने साबित कर दिया कि उन्हें अपनी फिल्म पर कितना भरोसा है और वे हॉलीवुड के इस महा-मुकाबले से बिल्कुल भी घबराए हुए नहीं हैं.
शूटिंग के दौरान टूटीं हड्डियां, VFX टीम का जीना किया हराम!
सेशन के दौरान शाहरुख ने यह भी खुलासा किया कि ‘किंग’ के हाई-वोल्टेज एक्शन सीन्स को शूट करते समय उन्हें कई बार चोटें आईं, जिसकी वजह से शूटिंग बार-बार रोकनी पड़ी. उन्होंने मजाक में लिखा कि ‘जितना टूटा था सब जुड़ चुका है और अब काम लगभग खत्म है.’ इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वे अपनी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज की VFX टीम के सिर पर बैठकर देर रात तक काम करवा रहे हैं, और हो सकता है कि VFX टीम जल्द ही उनके ऑफिस आने पर ही बैन लगा दे.
अरिजित सिंह दे रहे हैं गानों को फाइनल टच
जब फैंस ने उनसे फिल्म के गाने और ट्रेलर रिलीज करने की मांग की, तो SRK ने बताया कि सिंगर अरिजित सिंह गानों पर काम कर रहे हैं. वे परफेक्ट काम करते हैं, इसलिए थोड़ा वक्त ले रहे हैं. वहीं ट्रेलर के लिए उन्होंने फैंस को 24 दिसंबर से पहले सब कुछ सामने लाने का भरोसा दिया है.
ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan Retirement: अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट रूमर्स पर फाइनली तोड़ी चुप्पी, कहा- Time To Retire मतलब…
ये भी पढ़ें: “व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी और ‘गूगल बाबा’ से पढ़कर धार्मिक फिल्म बनाओगे, तो आदिपुरुष जैसा होगा हश्र” – धार्मिक फिल्मों के ट्रेंड पर क्यों बोले इतिहासकार
The post ‘एवेंजर्स और ड्यून के बीच चटपटी टिक्की हैं हम’ शाहरुख खान ने हॉलीवुड को क्यों ललकारा? appeared first on Naya Vichar.