Hot News

Gemstone Astrology: पन्ना रत्न किसे पहनना चाहिए और किसे नहीं? जानें शुभ लग्न, फायदे, और धारण करने की विधि

Gemstone Astrology: पन्ना रत्न का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है. यह गहरे हरे से लेकर हल्के हरे रंग में पाया जाता है. ज्योतिष शास्त्र में बुध को वाणी, बुद्धि, तर्क, गणना और व्यापार का कारक माना गया है. कुंडली में बुध की स्थिति देखकर ही पन्ना धारण करने की सलाह दी जाती है. ऐसे में आइए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं कि किन लग्न और कुंडली की स्थिति में पन्ना शुभ फल दे सकता है और इसे पहनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

पन्ना रत्न (AI Image)

किन लोगों के लिए पन्ना धारण करना शुभ माना जाता है?

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, अगर जन्मकुंडली में बुध 2, 3, 4, 5, 7, 9, 10 या 11वें भाव का स्वामी होकर छठे भाव में स्थित हो, तो ऐसे जातकों के लिए पन्ना धारण करना लाभकारी माना जाता है. इससे जीवन में आने वाले कष्ट कम होने और लाभ मिलने की मान्यता है.

किन लोगों को पन्ना पहनने से बचना चाहिए?

पन्ना हर व्यक्ति के लिए शुभ नहीं माना जाता. ज्योतिषीय मत के अनुसार, अगर कुंडली में बुध की स्थिति अनुकूल नहीं है, तो पन्ना पहनने से बचने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा अगर बुध ग्रह कुंडली के 6वें, 8वें या 12वें भाव में स्थित हो, तो पन्ना धारण करने से बचने की सलाह दी जाती है. ऐसी स्थिति में यह रत्न आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानियों का कारण भी बन सकता है.

पन्ना रत्न पहनने के क्या फायदे बताए जाते हैं?

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, पन्ना धारण करने से मानसिक अशांति और बेचैनी कम होती है. इसे बुद्धि और एकाग्रता से जोड़ा जाता है. व्यापार और नौकरी में भी इससे लाभ मिलता है.

पन्ना सुख-समृद्धि, संतान सुख और व्यापार में उन्नति के लिए भी लाभकारी माना जाता है. इसे नकारात्मक ऊर्जा और सर्प भय से बचाव से भी जोड़ा जाता है. हालांकि, इन दावों को वैज्ञानिक तथ्य नहीं माना जाता है.

ये भी पढ़ें:

The post Gemstone Astrology: पन्ना रत्न किसे पहनना चाहिए और किसे नहीं? जानें शुभ लग्न, फायदे, और धारण करने की विधि appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top