CAT 2026 Registration: IIM में MBA और मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए जरूरी समाचार है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIMs) ने Common Admission Test (CAT) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी है. अब कैंडिडेट्स 22 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक CAT 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इससे पहले रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 15 सितंबर 2026 है.
CAT 2026 की नई लास्ट डेट
CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 3 अगस्त 2026 से शुरू हुआ था. अब कैंडिडेट्स को अप्लाई करने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है. IIMs ने साफ किया है कि 22 सितंबर शाम 5 बजे रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट है.
कब होगा CAT 2026 एग्जाम?
CAT 2026 का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा. परीक्षा तीन सेशन में आयोजित होगी. इस परीक्षा के जरिए 21 IIM समेत देश के कई प्रमुख मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के MBA और अन्य पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स का चयन किया जाता है.
आवेदन करने का तरीका
CAT 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है. कैंडिडेट्स CAT की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. आवेदन करते समय पर्सनल डिटेल, एकेडमिक डिटेल और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जानकारी देनी होगी. इसके बाद एप्लिकेशन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा.
आवेदन करने से पहले ध्यान दें
कैंडिडेट्स को सलाह है कि वे लास्ट डेट का इंतजार न करें. रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी तरह की गलती या पेमेंट से जुड़ी समस्या होने पर आवेदन पूरा करने में परेशानी हो सकती है. इसलिए 22 सितंबर शाम 5 बजे से पहले अपना एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट कर दें.
CAT परीक्षा के लिए कैसे करें अप्लाई?
- CAT की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- New Candidate Registration पर क्लिक करें.
- नए उम्मीदवार के तौर पर रजिस्ट्रेशन शुरू करें और नाम, DOB, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी जैसी जरूरी जानकारी भरें.
- लॉगिन करें रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मिले User ID और Password से लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म भरें फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी डिटेल्स डालें.
- मांगे गए फोटो, साइन और अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट्स डालें.
- परीक्षा शहर चुनें और आवेदन शुल्क जमा करें फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेजो को डाउनलोड कर लें.
ये भी पढ़ें: NEET, JEE वाले ध्यान दें! NTA ने बदला अपना पता, नोट कर लें नया एड्रेस
The post CAT के लिए अप्लाई करने का एक और मौका, बढ़ी लास्ट डेट appeared first on Naya Vichar.

