Hot News

मध्य प्रदेश में उफनते नाले में गिरी कार, भुवनेश्वर के एक ही परिवार के सात लोगों समेत आठ की मौत

भुवनेश्वर : मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में शनिवार तड़के एक कार के बारिश के पानी से उफन रहे नाले में गिर जाने से तीन बच्चों और दो स्त्रीओं समेत आठ लोगों की मौत हो गयी. इनमें से सात ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर (जयदेव विहार) के एक परिवार के सदस्य थे और आठवां व्यक्ति मध्यप्रदेश का रहने वाला वाहन चालक था. नलखेड़ा थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर नलखेड़ा कस्बे में बंग्लामुखी मंदिर के पास हुआ. मृतकों की पहचान शिवप्रसाद बेहेरा (43), रोजालिन बेहेरा (34), रीतारानी बेहेरा (36), ज्ञानेंद्र बेहेरा (40), साई स्वर्ण प्रभा बेहेरा (6), कृष्णा राजबीर (13) और साई स्वस्तिक बेहेरा (10) के रूप में हुई है. सभी भुवनेश्वर में जयदेव विहार के निवासी हैं.

नालखेड़ा पुलिस ने शवों को निकाला, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

थाना प्रभारी ने बताया कि ओडिशा से आए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही कार बारिश के पानी से उफन रहे नाले में गिर गई . उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार सवार तीन बच्चों, दो स्त्रीओं और तीन पुरुषों की मौत हो गयी. अधिकारी ने बताया कि नलखेड़ा पुलिस ने बचाव अभियान चलाकर सभी शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

राहत और बचाव कार्य में जुटी टीम.

नवीन, धर्मेंद्र समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया

ओड़िया श्रद्धालुओं की मौत पर ओडिशा के प्रमुख नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है. ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक और संबलपुर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस हृदयविदारक घटना पर दुखी होते हुए दिवंगत आत्माओं की सद्गति की कामना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं. नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया के माध्यम से मृतकों के परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य और साहस मिलने की प्रार्थना की. वहीं, धर्मेंद्र प्रधान ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से बातचीत की. धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रभावित और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग तथा आवश्यक सहायता तुरंत उपलब्ध कराने का पूर्ण आश्वासन दिया है.

The post मध्य प्रदेश में उफनते नाले में गिरी कार, भुवनेश्वर के एक ही परिवार के सात लोगों समेत आठ की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top