Hot News

‘मैं अपनी बीवी को कॉल करके रोता था…’, एक ओवर में 30 रन पड़ने के बाद डिप्रेशन में चले गए थे इशांत शर्मा

Ishant Sharma Toughest Phase Story: हिंदुस्तानीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के करियर में कई शानदार पल रहे हैं, लेकिन एक ऐसा दौर भी आया था जब एक मैच ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था. साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्पोर्ट्से गए मुकाबले में जेम्स फॉकनर के एक ओवर में 30 रन लुटाने के बाद इशांत शर्मा मानसिक तौर पर बुरी तरह प्रभावित हुए थे. उन्होंने बताया कि वह इस घटना के बाद करीब 15 दिनों तक परेशान रहे और अपनी पत्नी को फोन करके रोते थे.

जब हिंदुस्तान जीत के बेहद करीब था

19 अक्टूबर 2013 को मोहाली में हिंदुस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मुकाबला स्पोर्ट्सा गया था. हिंदुस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी के शानदार 139 रन की मदद से 303 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया की पारी में एक समय ऐसा आया जब हिंदुस्तानीय टीम जीत की तरफ बढ़ती दिख रही थी.

मेहमान टीम को आखिरी तीन ओवर में 44 रन की जरूरत थी. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 48वें ओवर के लिए गेंद इशांत शर्मा को थमाई. सामने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर थे. इसके बाद जो हुआ, वह हिंदुस्तानीय क्रिकेट फैंस शायद ही भूल पाएं.

फॉकनर ने एक ओवर में कूट दिए 30 रन

इशांत के उस ओवर में फॉकनर ने चौका और छक्कों की बरसात कर दी. उन्होंने ओवर में 4, 6, 6, 2, 6, 6 रन बनाए. यानी एक ही ओवर में 30 रन. ओवर शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को 18 गेंदों में 44 रन चाहिए थे. लेकिन छह गेंदों के बाद समीकरण पूरी तरह बदल चुका था और ऑस्ट्रेलिया को 12 गेंदों में सिर्फ 14 रन चाहिए थे.

फॉकनर ने इसके बाद भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और 29 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से जीत दिला दी. इशांत के लिए यह सिर्फ एक मैच की हार नहीं थी. उन्हें लग रहा था कि उनकी वजह से हिंदुस्तान मैच हार गया. जिसके बाद वो कुछ दिन से इस सदमे से उबर नहीं पाए.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: अगर मोहसिन नकवी ने पहनाया मेडल तो क्या करेगी टीम इंडिया? IOA ने दिया जवाब

‘मैं अपनी बीवी को कॉल करके रोता था’

इंशात शर्मा पत्नी प्रतिमा सिंह के साथ (फोटो- सोशल मीडिया)

न्यूज18 के खास शो ‘जज्बा’ में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में बात करते हुए इशांत शर्मा ने बताया कि वह उस समय मानसिक रूप से काफी परेशान हो गए थे. उनके दिमाग में बार-बार वही ओवर और फॉकनर की बल्लेबाजी घूमती रहती थी.

इशांत ने बताया कि वह अपनी पत्नी को फोन करके रोया करते थे. उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना के बाद करीब 15 दिनों तक वह इस सदमे से बाहर नहीं निकल पाए. इस घटना के बाद उस समय उनकी मंगेतर और अब पत्नी प्रतिमा सिंह ने उन्हें इस मुश्किल दौर से बाहर निकालने में काफी मदद की.

प्रतिमा खुद भी स्पोर्ट्स से जुड़ी रही हैं और स्पोर्ट्स के दबाव को समझती थीं. उन्होंने इंशात को समझाया कि क्रिकेट जिंदगी का सिर्फ एक हिस्सा है. एक मैच या एक खराब प्रदर्शन पूरी जिंदगी तय नहीं कर सकता. उन्होंने अपनी गलतियों पर काम करने और दोबारा मैदान पर लौटने का फैसला किया.

जिस ओवर को भूलना चाहते थे, वही बना टर्निंग पॉइंट

इशांत ने बाद में बताया कि 2013 की उस घटना के बाद उन्होंने क्रिकेट को और गंभीरता से लेना शुरू किया. उन्होंने अपनी गेंदबाजी में बदलाव किए और अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेना सीखा. इसके बाद इशांत ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई. वह हिंदुस्तान के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाजों में शामिल हुए और 100 से ज्यादा टेस्ट स्पोर्ट्सने वाले हिंदुस्तानीय खिलाड़ियों में जगह बनाई.

ये भी पढ़ें: Shivam Dube MS Dhoni Captain: धोनी या कोहली में शिवम दुबे ने किसे चुना बेस्ट कप्तान? बुमराह, SKY और रोहित शर्मा पर भी दिया जवाब

The post ‘मैं अपनी बीवी को कॉल करके रोता था…’, एक ओवर में 30 रन पड़ने के बाद डिप्रेशन में चले गए थे इशांत शर्मा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top