Hot News

वाराणसी में मुठभेड़: UP ATS की कार्रवाई में चतरा का 30 लाख का इनामी TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू ढेर

चतरा. झारखंड में सक्रिय प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के सुप्रीमो बृजेश गंझू को उत्तर प्रदेश ATS की टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया है. रविवार तड़के हुई मुठभेड़ में बृजेश गंझू की मौत हो गयी. इसकी पुष्टि चतरा एसपी अभिषेक नैथानी ने भी की है. उन्होंने कहा कि घटना सही है. यूपी पुलिस से बात करने के बाद पूरी जानकारी देने की बात कही है.

यह मुठभेड़ वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में हुई है. बृजेश गंझू पर झारखंड प्रशासन की ओर से 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उस पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा था. इस तरह उस पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम था.

लंबे समय से सक्रिय था बृजेश गंझू

बृजेश गंझू लंबे अरसे से क्षेत्र में सक्रिय था. TSPC संगठन से जुड़ने से पहले वह माओवादी संगठन में सक्रिय था। वर्ष 2005 में TSPC का गठन किया था.

ये भी पढ़ें: SIR में दस्तावेजों को लेकर CEO का निर्देश, नहीं मांगें जायेंगे अतिरिक्त कागजात; उपलब्ध रिकॉर्ड से होगी पात्रता की जांच

गुप्त सूचना पर सुबह पांच बजे हुई घेराबंदी

ATS के डिप्टी एसपी विपिन राय के मुताबिक, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड का वांटेड उग्रवादी कमांडर बृजेश गंझू तड़के रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान में टेंगरा मोड़ से मुगलसराय की ओर जाने वाले रास्ते से गुजरने वाला है.

सूचना के आधार पर ATS टीम ने सुबह करीब पांच बजे क्षेत्र में कड़ी घेराबंदी की. इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा. ATS टीम ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने पुलिस टीम पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

जवाबी कार्रवाई में शुरू हुई मुठभेड़

उग्रवादी की तरफ से हुई गोलीबारी के बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. दोनों ओर से हुई इस मुठभेड़ में बृजेश गंझू को गोली लग गयी और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा. इसके बाद ATS की टीम उसे तत्काल घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जांच के बाद उसकी पहचान झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र स्थित लूटू गांव निवासी बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता के रूप में हुई.

ये भी पढ़ें: रोजगार मेले में 143 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे; रेलवे में सबसे अधिक नौकरी

The post वाराणसी में मुठभेड़: UP ATS की कार्रवाई में चतरा का 30 लाख का इनामी TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू ढेर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top