Hot News

MP Police में 7500 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल

MP Police Constable Recruitment 2026: वर्दी पहनकर पुलिस विभाग में सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस कांस्टेबल जीडी के 7500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रही है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म भर सकते हैं.

6 अक्टूबर तक भरे जाएंगे फॉर्म, 19 नवंबर को होगी परीक्षा

बोर्ड ने भर्ती का पूरा शेड्यूल साफ कर दिया है. उम्मीदवार इन जरूरी तारीखों को नोट कर लें.

कार्यक्रम / इवेंट महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 22 सितंबर 2026
फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 06 अक्टूबर 2026
फीस जमा करने की लास्ट डेट 06 अक्टूबर 2026
आवेदन में सुधार (करेक्शन विंडो) 11 अक्टूबर 2026 तक
लिखित परीक्षा की तिथि 19 नवंबर 2026 से

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा इस प्रकार तय की गई है.

  • शैक्षणिक योग्यता: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं (मैट्रिक) पास होना जरूरी है.
  • एसटी वर्ग को छूट: अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है.
  • आयु सीमा: 6 अक्टूबर 2026 के आधार पर उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 33 साल होनी चाहिए.
  • आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को राज्य प्रशासन के नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: MP पटवारी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 22 सितंबर को एग्जाम, ऐसे करें डाउनलोड

500 रुपये तक होगी आवेदन फीस

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 500 रुपये रखा गया है. एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपये है.

वहीं विभागीय भर्ती के लिए अलग फीस निर्धारित किया गया है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देख लें. ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखा जा सकता है.

MP Police Constable Recruitment 2026 Official Notification

चार चरणों में चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का अंतिम चयन चार चरणों के आधार पर होगा. सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा ली जाएगी. इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में मेडिकल टेस्ट पूरा कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Weekly Top Jobs: इस हफ्ते इतनी प्रशासनी नौकरी, रेलवे से हाईकोर्ट तक कई भर्तियां

The post MP Police में 7500 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top