Karma Puja School Holiday In Jharkhand 2026: झारखंड में करमा पूजा काफी खास त्योहारों में से एक माना जाता है. ऐसे में स्कूल जाने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच यह जानना जरूरी है कि Karma Puja के मौके पर झारखंड के स्कूलों में छुट्टी रहेगी या नहीं? अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि 2026 में करमा पूजा पर झारखंड के स्कूल किस दिन बंद रहेंगे, तो यह आर्टिकल आपके लिए जरूरी है.
Karma Puja School Holiday 2026: क्या करमा पूजा पर बंद रहेंगे झारखंड के स्कूल?
झारखंड में सितंबर महीने में त्योहारों की वजह से कई छुट्टियां हैं. इसी सूची में करमा पूजा की छुट्टी भी शामिल है. झारखंड प्रशासन की ओर से 2026 की छुट्टियों की जारी रिपोर्ट के अनुसार 22 सितंबर को करमा पूजा को लेकर स्कूलों में छुट्टी रहेगी. वहीं 23 सितंबर को भी स्कूलों में करमा पूजा से संबंधित अवकाश है.
Karma Puja School Holiday In Jharkhand 2026 Calendar Check Here
Karma Puja Bank Holiday in Jharkhand 2026: क्या करमा पूजा पर बैंक रहेंगे बंद?
झारखंड प्रशासन की 2026 की छुट्टियों की रिपोर्ट के अनुसार करमा पूजा के अवसर पर 22 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 26 सितंबर को चौथे शनिवार पर बैंक में छुट्टि रहेगी. साथ ही रविवार को भी बैंक की नियमित छुट्टी रहेगी.
ये भी पढ़ें: बिहार के किन जिलों से होकर बहती है सोन नदी? नहीं जानते होंगे सही जवाब
Karma Puja History: जानिए करमा पूजा के बारे में
करमा पूजा मुख्य रूप से झारखंड में मनाया जाने वाला प्रमुख लोकपर्व है. यह पर्व मुख्य रूप से करम देवता की पूजा और प्रकृति के प्रति आस्था से जुड़ा है. मान्यता है कि करम देवता सुख-समृद्धि, खुशहाली और परिवार की रक्षा करते हैं. इस दिन विशेष रूप से करम वृक्ष की डाल की पूजा की जाती है. करमा पूजा का संबंध प्रकृति, कृषि और सामुदायिक जीवन से भी माना जाता है, इसलिए ग्रामीण और आदिवासी समाज में इसका विशेष महत्व है.
Note: स्कूल की छुट्टियां राज्य, जिला और स्कूल के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं. वहीं प्राइवेट स्कूलों में भी छुट्टी की घोषणा नोटिस के माध्यम से की जाती है. इसलिए छात्र छुट्टी से पहले अपने स्कूल की ओर से जारी नोटिस जरूर देख लें.
ये भी पढ़ें: September School Holiday List 2026: सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें बिहार-झारखंड की पूरी लिस्ट और बनाएं अपना प्लान
The post Karma Puja School Holiday 2026: झारखंड में करमा पूजा पर किस दिन स्कूल रहेंगे बंद? यहां देखें छुट्टी की अपडेट appeared first on Naya Vichar.

