Jamui Viral Video: जमुई में नाबालिग लड़की और उसके दोस्त के साथ बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने अब तक तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है. ADG लॉ एंड ऑर्डर केएस अनुपम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दो की उम्र 17 से 18 साल के बीच है. इस मामले में जमुई थाने में BNSS की धारा 128, 74 और 75 के साथ POCSO एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच के लिए SIT बनाई गई है. इसकी निगरानी जमुई SDPO के नेतृत्व में की जा रही है.
वीडियो फैलाने वाले अकाउंट्स पर भी कार्रवाई
पुलिस अब सिर्फ आरोपियों तक ही सीमित नहीं है. वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाने वाले अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है. ADG के मुताबिक, अब तक 13 फेसबुक, 12 इंस्टाग्राम और 7 X अकाउंट्स के खिलाफ टेकडाउन कार्रवाई की गई है. यानी कुल 32 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वीडियो हटाने की कार्रवाई हुई है.
नाबालिगों की पहचान दिखाना भी अपराध
केएस अनुपम ने कहा कि नाबालिगों की पहचान या चेहरा सामने लाकर वीडियो फैलाना भी कानून के तहत अपराध है. ऐसे मामलों में POCSO एक्ट और Juvenile Justice Act की धारा 74 के तहत कार्रवाई की जाएगी.
ADG के मुताबिक, घटना जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग से करीब तीन किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके में हुई थी. घटना का समय शाम करीब 6:25 से 6:30 बजे के बीच बताया गया है. पुलिस अब उस जगह की पेट्रोलिंग व्यवस्था की भी जांच करेगी.
बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें
7-8 युवकों के नाम सामने आए
केएस अनुपम ने बताया कि जांच में अभी तक 7 से 8 युवकों के नाम सामने आने की बात कही गई है. जांच में जो भी व्यक्ति इस घटना में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होगी. आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है. पुलिस अभी वायरल वीडियो और दूसरे सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. SIT की जांच पूरी होने के बाद इस मामले में शामिल दूसरे लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें : Bihar Raod Project: बिहार के इस जिले में बनेगा 12.3 KM का फोरलेन बाईपास, 269 करोड़ होंगे खर्च, टेंडर जारी
The post Jamui Viral Video: जमुई केस में 3 गिरफ्तार, 32 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टेकडाउन, SIT करेगी जांच appeared first on Naya Vichar.