Hot News

स्कूल जाने निकली नाबालिग छात्रा लापता, युवक व उसके परिजनों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन।मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा गांव से सोमवार सुबह स्कूल जाने के लिए निकली 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने मुसरीघरारी थाने में आवेदन देकर गंगापुर पंचायत निवासी एक युवक पर उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आवेदन में लाटबसेपुरा वार्ड संख्या-6 निवासी स्त्री ने बताया है कि उनकी पुत्री सोमवार सुबह करीब नौ बजे गांव स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाटबसेपुरा जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

स्त्री का आरोप है कि खोजबीन के दौरान उन्हें एक युवक के संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद वह उसके घर पहुंचीं। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि वहां युवक के परिजनों और अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की तथा धमकी दी। स्त्री ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि युवक के कुछ अन्य साथी भी इसमें शामिल हैं।

स्त्री के अनुसार, वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद उन्होंने मुसरीघरारी थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी पुत्री की बरामदगी और मामले की जांच की मांग की।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की मां की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस छात्रा के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही आवेदन में लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है। छात्रा की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक छात्रा के मिलने की पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई थी।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top