Hot News

Kumar Kushagra: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ जब संकट में थी टीम इंडिया, तब झारखंड के कुशाग्र ने खेली शतकीय पारी, जानें यहां तक का सफर

India A vs Australia A Jharkhand Player Performance: इंडिया ए की टीम जब ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मुश्किल में फंसी थी, तब झारखंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने मोर्चा संभाला. पुड्डुचेरी में स्पोर्ट्से जा रहे मुकाबले में कुशाग्र ने शानदार शतक लगाकर न सिर्फ टीम को संकट से बाहर निकाला, बल्कि एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया.

मुश्किल वक्त में संभाली पारी

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मुकाबले में इंडिया ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने महज 97 रन के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे. अमन मोखाडे, कप्तान देवदत्त पडिक्कल, शेक रशीद और यश राठौड़ जल्दी पवेलियन लौट गए, जबकि साई सुदर्शन ने 57 रन की उपयोगी पारी स्पोर्ट्सी. ऐसे समय में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कुमार कुशाग्र ने पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई. उन्होंने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए 240 गेंदों पर 113 रन बनाए. उनकी पारी में 12 चौके शामिल रहे.

कुशाग्र को तनुष कोटियान का भी अच्छा साथ मिला. दोनों ने छठे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की. यह जोड़ी 266 गेंदों तक क्रीज पर डटी रही. कोटियान ने 138 गेंदों पर 69 रन बनाए. इस साझेदारी की बदौलत इंडिया ए की टीम 300 रन के पार पहुंची और अंत में 334 रन का स्कोर खड़ा किया.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट

लगातार बल्ले से दे रहे हैं जवाब

कुमार कुशाग्र के लिए यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि वह पिछले कुछ समय से लगातार रन बना रहे हैं. हाल ही में दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में भी उनके बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था. उन्होंने मुकाबले की पहली पारी में 101 और दूसरी पारी में 46 रन बनाए थे.

इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में कुशाग्र ने 81 रन की पारी स्पोर्ट्सकर झारखंड को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. अब इंडिया ए के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शतक लगाकर उन्होंने एक बार फिर अपनी दावेदारी मजबूत की है.

तीनों फॉर्मेट में अच्छा रिकॉर्ड

कुशाग्र की बल्लेबाजी की खासियत उनकी तकनीक और लंबे समय तक क्रीज पर टिककर स्पोर्ट्सने की क्षमता है. यही वजह है कि वह फर्स्ट क्लास, लिस्ट-ए और टी20 तीनों फॉर्मेट में अपनी पहचान बना चुके हैं.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने अब तक 37 मैचों की 58 पारियों में करीब 42 की औसत से 2,450 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके नाम 7 शतक और 6 अर्धशतक हैं. लिस्ट-ए क्रिकेट में कुशाग्र ने 34 पारियों में 52.69 की औसत से 1,370 रन बनाए हैं. उनके नाम 2 शतक और 10 अर्धशतक हैं. टी20 क्रिकेट में भी उन्होंने 694 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 145 से ज्यादा का है.

फॉर्मेट मैच पारी नाबाद रन सर्वोच्च औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 चौके छक्के कैच स्टंपिंग
फर्स्ट क्लास (FC) 36 57 1 2337 266 41.73 3860 60.54 6 6 260 39 62 15
लिस्ट ए (List A) 39 34 8 1370 143* 52.69 1436 95.40 2 10 101 51 37 3
टी20 (T20s) 33 31 6 694 86* 27.76 478 145.18 0 5 49 37 25 3

ये भी पढ़ें: India vs Japan T20I: आखिर कौन है ये 17 साल का गेंदबाज, जिसने पहले ओवर में अभिषेक को Duck पर तो दूसरे में श्रेयस को बनाया अपना शिकार

बोकारो में हुआ जन्म, पिता ने तैयार की क्रिकेट की नींव

कुमार कुशाग्र (फोटो- सोशल मीडिया)

कुमार कुशाग्र का जन्म 23 अक्टूबर 2004 को झारखंड के बोकारो में हुआ था. क्रिकेट के प्रति उनका जुनून बचपन से ही था. उनके पिता शशिकांत जमशेदपुर में GST विभाग में कमिश्नर हैं.

कुशाग्र के क्रिकेट सफर में उनके पिता की भूमिका काफी अहम रही. क्रिकइंफो की एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, शशिकांत ने घर पर ही उनके लिए क्रिकेट की पिच तैयार करवाई थी. उन्होंने बॉब वूलमर की किताब ‘द आर्ट एंड साइंस ऑफ क्रिकेट’ पढ़कर नोट्स तैयार किए और स्थानीय कोच दीपक डे की मदद से बेटे को क्रिकेट की बारीकियां सिखाईं.

शशिकांत ने बताया था कि घर में बनाई गई पिच पर दीपक डे और उनके साथी कुशाग्र को घंटों गेंदबाजी किया करते थे. यही शुरुआती अभ्यास आगे चलकर उनकी क्रिकेट यात्रा की मजबूत नींव बना.

अंडर-19 से शुरू हुआ सफर

कुशाग्र ने 2019-20 की वीनू मांकड़ ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 मैचों में 500 से ज्यादा रन बनाए थे. इस प्रदर्शन ने उन्हें अंडर-19 क्रिकेट में पहचान दिलाई और आगे हिंदुस्तान के अंडर-19 सेटअप तक पहुंचने का रास्ता बनाया. इसके बाद 2021 में उन्होंने झारखंड के लिए लिस्ट-ए क्रिकेट में डेब्यू किया. 2022 में रणजी ट्रॉफी के जरिए उनका फर्स्ट क्लास करियर शुरू हुआ.

ये भी पढ़ें: Kumar Kushagra Celebration: दलीप ट्रॉफी फाइनल में कुशाग्र का शतक, खास अंदाज में मनाया सेंचुरी का जश्न; VIDEO वायरल

The post Kumar Kushagra: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ जब संकट में थी टीम इंडिया, तब झारखंड के कुशाग्र ने स्पोर्ट्सी शतकीय पारी, जानें यहां तक का सफर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top