Hot News

राज्यों में 2027 चुनाव से पहले BJP ने बनाए नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, देखें किसे मिला कौन सा राज्य

BJP New State Incharges: बीजेपी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की घोषणा की है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है. स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सुनील बंसल पश्चिम बंगाल और तेलंगाना का काम देखेंगे. विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश और राम माधव को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है.

किस नेता को मिला कौन सा राज्य?

बीजेपी ने संगठन में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को दो राज्यों हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है. वहीं पार्टी के रणनीतिकार सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल और तेलंगाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को पार्टी का प्रभारी बनाया गया है. वहीं उत्तराखंड की जिम्मेदारी राम माधव को मिली है. उत्तराखंड में बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी बनाया गया है.

  • स्मृति ईरानी – हरियाणा और छत्तीसगढ़
  • सुनील बंसल – पश्चिम बंगाल और तेलंगाना
  • विनोद तावड़े – उत्तर प्रदेश
  • राम माधव – उत्तराखंड
  • बांसुरी स्वराज – उत्तराखंड की सह-प्रभारी

इन नियुक्तियों का मकसद अलग-अलग राज्यों में पार्टी के संगठन को मजबूत करना और जमीनी स्तर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाना है. आने वाले चुनावों को देखते हुए राज्यों में वरिष्ठ नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई हैं.

25 सितंबर को उत्तराखंड बीजेपी की अहम बैठक

नई जिम्मेदारियों के ऐलान के बीच 25 सितंबर को उत्तराखंड बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक भी होने वाली है. इस बैठक की अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे. बैठक में उत्तराखंड से होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा होने की संभावना है. पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा उम्मीदवार के संभावित नामों पर विचार कर सकते हैं. इसके साथ ही चुनाव से जुड़े संगठनात्मक और नेतृत्वक मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है.

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर होना है चुनाव

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर भी चुनाव होगा. पश्चिम बंगाल की एक खाली राज्यसभा सीट के लिए इसी दिन उपचुनाव कराया जाएगा. इस तरह 16 अक्टूबर को कुल 12 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया होगी.

29 सितंबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी. उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. मतदान 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. वोटों की गिनती भी उसी दिन की जाएगी.

2027 के चुनावों से पहले संगठन में बदलाव

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे समय में बीजेपी की ओर से राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की जिम्मेदारी तय किए जाने को पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है. नई टीम के जरिए अलग-अलग राज्यों में पार्टी के संगठन और चुनावी तैयारियों के बीच तालमेल पर फोकस रहेगा.

Also Read: बिहार BJP के नए प्रभारी बने हरीश द्विवेदी, दीपक प्रकाश के लिए MLC पद छोड़ने वाले देवेश कुमार को मिली ये जिम्मेदारी

The post राज्यों में 2027 चुनाव से पहले BJP ने बनाए नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, देखें किसे मिला कौन सा राज्य appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top