जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव स्थित दोमुहानी के समीप गुरुवार की अलसुबह हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड प्रशासन की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री युविका सिंह समेत चार युवाओं की दर्दनाक मौत हो गयी. तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक भारी ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार से चारों शवों को बाहर निकाला.
इस हादसे के बाद मरीन ड्राइव पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. घटना ने आम लोगों के साथ-साथ जिला प्रशासन और प्रशासन का भी ध्यान इस ओर खींचा है.
कुणाल षाडंगी ने जताया गहरा दुख
कुणाल षाडंगी के पोस्ट पर परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वह इस घटना से बेहद व्यथित हैं.
मंत्री ने आश्वासन दिया कि जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड में जल्द ही एक सख्त व्यवस्था लागू की जायेगी, ताकि सड़कों पर इस तरह की हृदयविदारक घटनाएं न हों. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का धरातल पर कड़ाई से अनुपालन कराया जायेगा और दोषी पाये जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.
चार युवाओं की मौत के बाद मरीन ड्राइव समेत राज्य की सड़कों पर अवैध पार्किंग और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए हैं. अब परिवहन विभाग की ओर से इस दिशा में क्या कदम उठाये जाते हैं, इस पर नजर रहेगी.
Also read: Jamshedpur accident: रात में घर से निकले चारों, अभिभावकों को दी अलग-अलग वजह, सुबह हादसे में गई जान
The post जमशेदपुर हादसे के बाद पूरे राज्य में बदलेगा सड़क सुरक्षा का सिस्टम, परिवहन मंत्री ने X पर किया पोस्ट appeared first on Naya Vichar.
