Congo Plane Crash: कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में एक विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौत हो गई. कांगो की सेना ने शुक्रवार को हादसे की पुष्टि की.
सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेंगे ने बताया कि मृतकों में सैन्य अदालत के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुतोम्बो कटालायी तिएंदे और सशस्त्र बलों के ‘ऑडिटर जनरल’ लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया भी शामिल हैं. हादसे में चालक दल के सदस्यों समेत 12 अन्य लोगों की भी मौत हुई है.
किकविट से किंशासा लौट रहा था विमान
स्थानीय अधिकारियों के हवाले से पीटीआई ने बताया, विमान दक्षिण-पश्चिमी शहर किकविट से राजधानी किंशासा लौट रहा था. इसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई. इसके बाद विमान केंगे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई.
हादसे की जांच शुरू
सेना के प्रवक्ता एफोमी एकेंगे ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के निदेशक मंडल के अध्यक्ष ट्राइफॉन किन-किये मुलुम्बा ने भी कहा कि हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है.
विद्रोही समूहों के खिलाफ अभियान चला रही सेना
कांगो की सेना पिछले साल से देश के पूर्वी हिस्से में कई विद्रोही संगठनों के खिलाफ अभियान चला रही है. इनमें रवांडा समर्थित विद्रोही समूह एम23 भी शामिल है.
ये भी पढ़ें: जिस अमेरिका के दम पर उड़ता है पाकिस्तान, उसी ने दिखाई थी असली औकात! अब UNGA में फिर हुई फजीहत
The post VIDEO: कांगो में विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत appeared first on Naya Vichar.

