Royal Enfield का नाम सुनते ही दमदार आवाज और ‘रॉयल फील’ जेहन में आता है. हिंदुस्तान में हर युवा का सपना होता है कि उसके गैरेज में एक बुलेट जरूर हो. लेकिन, कई बार भारी-भरकम कीमत की वजह से लोग अपना प्लान बदल देते हैं. अगर आप भी कम बजट में एक पावरफुल क्रूजर बाइक खरीदना चाहते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. हमने आपके लिए Royal Enfield की 5 सबसे सस्ती बाइक्स की लिस्ट तैयार की है, जिनकी कीमत आपके बजट में आसानी से फिट बैठ जाएगी.
Royal Enfield Hunter 350
शुरुआती कीमत: ₹1,51,025
Royal Enfield Hunter 350 कंपनी की सबसे सस्ती और सबसे हल्की बाइक है. यह सबसे कम शुरुआती कीमत के साथ आने वाली बाइक है. इसे खासतौर पर भारी ट्रैफिक वाले शहरों और युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,51,025 से है. लेटेस्ट मॉडल में आपको LED हेडलाइट, Tripper Pod, Type-C फास्ट चार्जिंग और अपडेटेड सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलते हैं.
मुख्य स्पेसिफिकेशन:
- इंजन: 349cc
- पावर: 20.2 BHP
- टॉर्क: 27 Nm
- गियरबॉक्स: 5-स्पीड
- सीट हाइट: 790 mm
- वजन: 181 kg
- फ्यूल टैंक: 13 लीटर
- ABS: डुअल-चैनल
ये भी पढ़ें:
The post Royal Enfield की 5 सबसे सस्ती बाइक्स… 350cc से ज्यादा का इंजन और ₹1.51 लाख की शुरुआती कीमत, देखें लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

