‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के मंच पर अक्सर ज्ञान और हंसी-मजाक का तड़का देखने को मिलता है. लेकिन इस बार हॉटसीट पर एक ऐसा खिलाड़ी आ बैठा, जिसे देखकर खुद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी असहज हो गए और उन्हें अपनी होस्टिंग की कुर्सी खतरे में नजर आने लगी.
हाल ही में सामने आए KBC 18 के लेटेस्ट प्रोमो में पणजी गोवा के रहने वाले प्रोफेशनल क्विज मास्टर अजय पूनिया हॉटसीट पर नजर आ रहे हैं. अजय को देखते ही अमिताभ बच्चन ने बेहद मजेदार अंदाज में उनसे उनकी नौकरी और प्रोफेशन को लेकर सवाल दाग दिए.
क्विज मास्टर को देखकर बिग बी बोले- ‘आपसे तो हमें बहुत खतरा है’
जब बिग बी ने अजय से पूछा कि वह पेशे से क्या करते हैं, तो अजय ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह एक प्रोफेशनल क्विज मास्टर हैं और खुद क्विज कॉम्पिटिशन होस्ट करते हैं. यह सुनते ही अमिताभ बच्चन की आंखें फटी की फटी रह गईं! बिग बी ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा:
“एक तो समझ गए कि आप बहुत इंटेलिजेंट हैं. लेकिन दूसरा खतरा यह है सर कि हमें आपसे बहुत डर लग रहा है… कहीं आप हमारी ही जगह न ले लें!”
अजय ने तुरंत हाथ जोड़कर कहा कि उन्होंने यह सब बिग बी को देखकर ही सीखा है. इस पर अमिताभ बच्चन ने तड़ाक से जवाब दिया “अच्छा-अच्छा! यह मक्खन लगाने से कुछ नहीं होने वाला, अपनी जगह खुद बनानी पड़ती है”
“जब खुद क्विज बनाते हो, तो यहां क्यों आए?”
बातचीत यहीं नहीं रुकी! जब बिग बी ने पूछा कि क्या वह क्विज के सवाल खुद बनाते हैं, तो अजय ने हां में जवाब दिया. इस पर अमिताभ बच्चन ने हंसते हुए फिर चुटकी ली और कहा
“तो फिर यहां स्पोर्ट्स स्पोर्ट्सने की क्या जरूरत पड़ी आपको?”
अजय पूनिया ने बेहद सादगी से जवाब दिया कि वह हमेशा टेबल के दूसरी तरफ रहे हैं, लेकिन इस बार वह टेबल के इस पार आकर सवालों के जवाब देने का अनुभव लेना चाहते थे.
“अमिताभ बच्चन की तरह केबीसी वाले क्विज कराते हो?”
अजय ने सेट पर एक बेहद दिलचस्प किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया कि जब भी वह किसी सोशल गैदरिंग या रिश्तेदारों में बताते हैं कि वह क्विज मास्टर हैं, तो लोग तुरंत पूछते हैं “अच्छा! अमिताभ बच्चन की तरह KBC वाला क्विज कराते हो?” अजय ने हंसते हुए कहा कि वह हमेशा कहते हैं ‘हां भी और नहीं भी’, क्योंकि अमिताभ बच्चन के कद तक पहुंचना नामुमकिन है.
ये भी पढ़ें: 4000 करोड़ी ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के ‘राम’ बनने पर उठी थी उंगलियां, अब ‘OG राम’ अरुण गोविल आए रेस्क्यू में, ट्रोल्स की उड़ाईं धज्जियां
ये भी पढ़ें: राहुल को लेकर बांसुरी स्वराज के ‘वंदे मातरम’ चैलेंज पर ऋतिक रोशन का रिएक्शन, 5 शब्दों में क्या कह गए?
The post अमिताभ बच्चन की नौकरी खतरे में? KBC 18 के हॉटसीट पर बैठा ऐसा खिलाड़ी, बिग बी को कहना पड़ा मुझे तो आपसे बहुत… appeared first on Naya Vichar.