Hot News

बिहार डीएलएड रिजल्ट हुआ जारी, पहले साल 95.40% और दूसरे वर्ष 95.53% कैंडिडेट्स पास

Bihar DElEd Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड (फेस टू फेस) प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट जारी होने से पहले बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने बोर्ड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग की थी. 

पहले वर्ष में 95.40% छात्र पास

बिहार बोर्ड अध्यक्ष डॉ त्यागराजन एसएम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि डीएलएड प्रथम वर्ष सत्र 2025-27 की परीक्षा में कुल 32,167 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इनमें 30,689 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. इस तरह प्रथम वर्ष का पास प्रतिशत 95.40% रहा.

दूसरे वर्ष का रिजल्ट भी जारी

डीएलएड द्वितीय वर्ष सत्र 2024-26 की परीक्षा में 30,939 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इनमें से 29,559 अभ्यर्थी पास हुए हैं. दूसरे वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.53% रहा.

वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट

अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की डीएलएड रिजल्ट वेबसाइट पर अपना परीक्षा रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें वेबसाइट पर अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके फ्यूचर के लिए सेफ रखा जा सकता है .

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर DElEd Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई जानकारी, जैसे रोल नंबर और DOB, दर्ज करें.
  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आपका DElEd Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • रिजल्ट में अपने अंक और पास प्रतिशत चेक करें.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या PDF डाउनलोड करके सेव कर लें. 

रिजल्ट के लिए बोर्ड कार्यालय के बाहर हुआ प्रदर्शन

डीएलएड रिजल्ट जारी होने से पहले कई अभ्यर्थी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कार्यालय के बाहर पहुंच गए थे. अभ्यर्थियों ने जल्द से जल्द रिजल्ट और अंक पत्र जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. उनका कहना था कि डीएलएड का परिणाम लंबित होने के कारण वे टीईटी-4 के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं.

अभ्यर्थियों ने बताया कि करीब 30 हजार अभ्यर्थियों का डीएलएड रिजल्ट लंबित था. टीईटी-4 के लिए आवेदन करने में डीएलएड की योग्यता से जुड़े डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं. ऐसे में रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के सामने आवेदन को लेकर परेशानी थी.

BSEB DElEd Result 2026: मुख्य आंकड़े

परीक्षा सत्र शामिल अभ्यर्थी पास अभ्यर्थी पास प्रतिशत
डीएलएड प्रथम वर्ष 2025-27 32,167 30,689 95.40%
डीएलएड द्वितीय वर्ष 2024-26 30,939 29,559 95.53%

ये भी पढ़ें: NCERT Textbook: कक्षा 9 सोशल साइंस की नई किताब जारी, जानें कब और कहां से खरीदें

The post बिहार डीएलएड रिजल्ट हुआ जारी, पहले साल 95.40% और दूसरे वर्ष 95.53% कैंडिडेट्स पास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top