Hot News

15 हजार रुपये से भी कम में HMD का नया 5G फोन लॉन्च, मिलेंगे 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स

HMD ने हिंदुस्तान में अपनी Vibe सीरीज का नया स्मार्टफोन HMD Vibe 2 Pro 5G लॉन्च कर दिया है. यह फोन इस साल मई में आए HMD Vibe 2 5G का अपग्रेडेड वर्जन है. कंपनी ने नए मॉडल में डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी समेत कई बड़े बदलाव किए हैं. फोन की खास बातों की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और बड़ी बैटरी मिलती है. इसे Android 16 के साथ पेश किया गया है और साथ ही, बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.

HMD Vibe 2 Pro 5G की कीमत

HMD Vibe 2 Pro 5G की शुरुआती कीमत हिंदुस्तान में 15,999 रुपये रखी गई है. इस कीमत में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है. वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 17,999 रुपये खर्च करने होंगे.

हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी फिलहाल दोनों वेरिएंट को 1,000 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका दे रही है. यानी 6GB मॉडल 14,999 रुपये और 8GB मॉडल 16,999 रुपये में मिल रहा है. यह ऑफर सीमित समय के लिए ही उपलब्ध है. फोन को Silver Mist, Aqua Green और Cosmic Purple जैसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.

HMD Vibe 2 Pro 5G के फीचर्स

  • HMD Vibe 2 Pro 5G में 6.78 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. 
  • परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगाया गया है. इसके साथ 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 के साथ आता है और कंपनी इसमें दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है.
  • कैमरा की बात करें तो इनमें 64 MP का मेन कैमरा है, जबकि इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया गया है.
  • HMD Vibe 2 Pro 5G में Sarvam का Indus AI भी दिया गया है, जो 22 से ज्यादा हिंदुस्तानीय भाषाओं में स्मार्ट असिस्टेंस देता है. इसकी मदद से कंटेंट लिखने, सवालों के जवाब पाने से लेकर प्लानिंग जैसे कई काम आसानी से किए जा सकते हैं.
  • बैटरी की बात करें तो HMD Vibe 2 Pro 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. 
  • कंपनी ने इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया है, जिससे आप अपने वायर्ड इयरफोन या हेडफोन सीधे फोन से कनेक्ट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: RAM-स्टोरेज की बढ़ी कीमतों के बीच Nothing ने लॉन्च किए Phone (4a) और (4b) के नए बेस मॉडल, जानें कीमत

The post 15 हजार रुपये से भी कम में HMD का नया 5G फोन लॉन्च, मिलेंगे 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top