अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में हिंदुस्तान-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने गोलीबारी कर दी. इस हमले में एक जवान शहीद हो गया. वहीं, इस हमले में चार अन्य जवान घायल हुए हैं.
इलाके में गश्त कर रहे थे जवान
घटना सुबह करीब 6:30 बजे नम्पोंग सर्किल के नम्पोंग नाला के पास हुई. उस समय 21 असम राइफल्स के जवान उस इलाके में गश्त कर रहे थे, जहां सीमा पर बाड़ (फेंसिंग) लगाने का काम चल रहा है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध उग्रवादियों ने पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग की, जिसमें 42 वर्षीय हवलदार जंगखोकाई कुकी शहीद हो गए और चार जवान घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.
ये भी पढ़ें: EC विवाद पर जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, वेणुगोपाल बोले- राहुल गांधी ने झूठ नहीं, सच कहा
NSCN (K-YA) पर शक, आधिकारिक पुष्टि बाकी
प्रारंभिक रिपोर्टों में हमले के पीछे एनएससीएन (के-वाईए) के उग्रवादियों के शामिल होने की आशंका जताई गई है. हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक हमलावरों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. असम राइफल्स की ओर से भी घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है.
हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिया है. चांगलांग के एसपी किरली पाडु ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है और चांगलांग थाने के प्रभारी अधिकारी को मामले से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है.
The post हिंदुस्तान-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल appeared first on Naya Vichar.