Hot News

‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों का क्या भरोसा’ पार्कों में एंट्री बैन से भड़कीं DU की छात्राएं

DU Student Protest: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में प्रदर्शन के दौरान छात्राओं का एक नारा सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. ‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों का क्या भरोसा’ के नारे लगाते हुए छात्राओं का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में छात्राओं की एकजुटता और बेबाक अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है. वहीं, सोशल मीडिया पर भी इस नारे को लेकर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.

नारे से सोशल मीडिया तक छाईं DU की छात्राएं

वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स भी अपने-अपने अंदाज में नारे बना रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘एक जीरा, दो अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन.’ दूसरे ने लिखा, ‘एक पॉर्ल, दो ओरिया, शाबाश हमारी छोरियो.’ वहीं, किसी ने कहा, ‘दो प्याज, एक बिरियानी, हर मर्द की अलग कहानी.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘गरम-गरम वड़ा पाव, मर्द जात सुधर जाओ.’

View on Instagram

हालांकि, छात्राओं के इन नारों के पीछे सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल होने की कहानी नहीं है. प्रदर्शन के दौरान उन्होंने रोजाना कॉलेज आने-जाने में होने वाली परेशानियों और सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा को लेकर अपनी चिंताएं साझा कीं.

ये भी पढ़ें: DU Students Protest: Gen Z बारिश में रील्स बनाने नहीं आए हैं, हजारों छात्राएं मार्च में हुईं शामिल, उठाई बदलाव की मांग

The post ‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों का क्या भरोसा’ पार्कों में एंट्री बैन से भड़कीं DU की छात्राएं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top