Hot News

फुल बैटरी में 600+km रेंज, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 0-100kmph स्पीड! भारत में कल लॉन्च होने जा रही यह इलेक्ट्रिक कार

Porsche India 30 सितंबर 2026 को Cayenne Electric को हिंदुस्तान में आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने करीब एक साल पहले ही इसके हिंदुस्तान आने की जानकारी दी थी. यह इलेक्ट्रिक SUV दो वेरिएंट Cayenne Electric और Cayenne Turbo Electric में आएगी. दोनों मॉडल दमदार परफॉर्मेंस, लंबी रेंज और कई एडवांस फीचर्स के साथ आएंगे. खास तौर पर टर्बो इलेक्ट्रिक अपनी 1,156hp की पावर और 2.5 सेकेंड की 0-100kmph स्पीड के कारण काफी खास होगी. 

Porsche Cayenne: पावरट्रेन, परफॉर्मेंस और रेंज

दोनों वेरिएंट में 113kWh का बैटरी पैक और डुअल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं, जो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ काम करती हैं. स्टैंडर्ड Cayenne Electric 408hp की पावर और 835Nm का टॉर्क जनरेट करती है. यह SUV 0-100kmph की रफ्तार 4.8 सेकेंड में पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 230kmph तक सीमित है और इसकी क्लेम्ड रेंज 642km तक है. वहीं, टॉप-स्पेक Cayenne Turbo Electric 1,156hp की पावर और 1,150Nm का टॉर्क देती है. यह सिर्फ 2.5 सेकेंड में 0-100kmph की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी टॉप-स्पीड 260kmph है और क्लेम्ड रेंज 623km तक है.

दोनों वेरिएंट में अडैप्टिव एयर सस्पेंशन स्टैंडर्ड दिया गया है, जबकि रियर-एक्सल स्टीयरिंग को ऑप्शन के तौर पर चुना जा सकता है. इससे कार की हैंडलिंग और तेज स्पीड पर स्थिरता बेहतर होती है. Porsche के मुताबिक, Cayenne Electric सही परिस्थितियों में रीजनरेटिव ब्रेकिंग के जरिए 600kW तक एनर्जी वापस हासिल कर सकती है. कंपनी का कहना है कि ब्रेकिंग के दौरान करीब 97 फीसदी काम इलेक्ट्रिक मोटर्स के जरिए किया जा सकता है.

Porsche Cayenne: डिजाइन, डायमेंशन और प्रैक्टिकलिटी

Cayenne Electric का डिजाइन पेट्रोल-डीजल इंजन वाली Cayenne जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसके फ्रंट में कुछ बदलाव किए गए हैं. इसमें बंद ग्रिल, कूलिंग के लिए साइड एयर वेंट और एक्टिव एयरोडायनामिक एलिमेंट दिए गए हैं. ग्लॉस-ब्लैक लोअर क्लैडिंग, 20-22 इंच के अलॉय व्हील और इल्यूमिनेटेड Porsche लोगो के साथ फुल-विड्थ LED लाइट बार इसके डिजाइन को अलग लुक देते हैं. Turbo Electric में बॉडी-कलर स्किड प्लेट दी गई है, जबकि स्टैंडर्ड वर्जन में ऑल-ब्लैक फिनिश मिलती है.

ये भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 500 KM+ रेंज… कीमत ₹20 लाख से कम, ये हैं हिंदुस्तान की 5 लंबी रेंज वाली Electric Cars

Cayenne Electric की लंबाई 4,985mm है, जो ICE Cayenne से 55mm ज्यादा है. इसका व्हीलबेस 3,023mm, चौड़ाई 1,980mm और ऊंचाई 1,674mm है. Porsche के मुताबिक, इसमें 90-लीटर का फ्रंक और 781-लीटर का बूट स्पेस मिलता है. पीछे की पावर्ड सीटों को फोल्ड करने पर बूट स्पेस बढ़कर 1,588 लीटर हो जाता है.

ये भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 517km चलने का दावा, 7 लोगों के बैठने की जगह… इस शहर में एक दिन में 50 लोगों ने खरीदी यह इलेक्ट्रिक कार

Porsche Cayenne: इंटीरियर, टेक्नोलॉजी और फीचर्स

Cayenne Electric के केबिन में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 14.5 इंच की कर्व्ड इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दी गई है. हिंदुस्तान में किसी Porsche मॉडल में पहली बार इस तरह की स्क्रीन दी जा रही है. इसमें ऑप्शन के तौर पर 14.9 इंच का पैसेंजर डिस्प्ले और ऑगमेंटेड-रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले भी मिल सकता है. स्टैंडर्ड फीचर्स में 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें शामिल हैं, जिन्हें 18-वे सीटों में अपग्रेड किया जा सकता है. इसके अलावा, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट सीट वेंटिलेशन, पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें 14-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम स्टैंडर्ड है, जबकि 20-स्पीकर Harman Kardon सिस्टम को ऑप्शन के तौर पर चुना जा सकता है.

खास बात यह है कि Cayenne Electric Porsche की पहली कार है, जिसमें ऑप्शनल 11kW वायरलेस चार्जिंग सिस्टम दिया गया है. यह सिस्टम कम्पैटिबल वॉल बॉक्स के साथ इस्तेमाल करने पर बिना केबल के घर पर कार को चार्ज करने की सुविधा देता है.

Porsche Cayenne: हिंदुस्तान में मुकाबला

हिंदुस्तान में Cayenne Electric का मुकाबला Audi Q8 e-tron, BMW iX और Lotus Eletre जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs से होगा. इसमें Porsche की परफॉर्मेंस के साथ लंबी रेंज और एडवांस टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा.

The post फुल बैटरी में 600+km रेंज, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 0-100kmph स्पीड! हिंदुस्तान में कल लॉन्च होने जा रही यह इलेक्ट्रिक कार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top