Hot News

झारखंड भवन की लिफ्ट में 1 घंटे तक फंसा रहा पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार, 6 लोग हुए बेहोश; फिर ऐसे बची जान

पलामू से चंद्रशेखर और गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट

पलामू : पलामू के पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार दिल्ली स्थित झारखंड भवन में लिफ्ट खराब होने के कारण करीब एक घंटे तक अंदर फंसा रहा. लिफ्ट में ऑक्सीजन की कमी के कारण पूर्व सांसद के तीन बेटे, एक बेटी, बड़ी बहू और एक छोटी बच्ची समेत छह सदस्य बेहोश हो गये.

सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना 29 सितंबर की रात्रि 12 बजे की है. फिलहाल परिवार के सभी सदस्य खतरे से बाहर है और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है.

परिवार के लोग दो अलग अलग लिफ्टों में थे सवार

पूर्व सांसद घूरन राम ने बताया कि परिवार के सदस्य झारखंड भवन में दो अलग-अलग लिफ्टों में सवार हुए थे. जिस लिफ्ट में वह खुद थे, उसमें भी परेशानी आयी, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो गयी. वहीं, दूसरी लिफ्ट में परिवार के छह सदस्य सवार थे.

लिफ्ट नीचे जाने के बाद अचानक लॉक हो गयी और काफी प्रयास के बावजूद उसका दरवाजा नहीं खुला. अंदर फंसे शिशु घबराकर चिल्लाने लगे. उन्होंने बताया कि काफी देर तक लिफ्ट नहीं खुलने पर झारखंड भवन में रेस्टोरेंट में काम करने वाले लोगों ने प्रयास किया.

काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट को तोड़कर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला गया. तब तक सभी छह लोग बेहोश हो चुके थे. पूर्व सांसद के अनुसार, लिफ्ट के अंदर ऑक्सीजन की कमी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई. तत्काल सभी को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया.

ये भी पढ़ें: पारा शिक्षकों को प्रमाण पत्र मामले में एकल पीठ के आदेश को चुनौती देगी शिक्षा परियोजना

लिफ्ट में टेक्नीशियन नहीं रहने का आरोप

पूर्व सांसद घूरन राम ने झारखंड भवन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाये हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी घटना के दौरान लिफ्ट में किसी तरह की तकनीकी खराबी से निबटने के लिए कोई टेक्नीशियन मौजूद नहीं था. उन्होंने यह भी कहा कि लिफ्ट में फंसे लोगों की मदद के लिए तत्काल कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा.

यदि समय रहते लिफ्ट नहीं खुलती, तो बड़ी घटना हो सकती थी. उन्होंने कहा कि झारखंड भवन जैसी महत्वपूर्ण जगह पर इस तरह की व्यवस्था गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि लिफ्ट में फंसे लोगों के साथ कोई अनहोनी हो जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता.

पूर्व सांसद ने झारखंड भवन के संचालन और वहां उपलब्ध सुविधाओं की भी जांच की मांग की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद गढ़वा और पलामू के लोगों में भी चिंता का माहौल है. परिजन दिल्ली में अस्पताल में भर्ती परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं. पूर्व सांसद घूरन राम मूल रूप से गढ़वा जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में भाजपा के वरीय नेता हैं.

ये भी पढ़ें: झारखंड में GST फर्जीवाड़े पर ED का शिकंजा, 734 करोड़ के घोटाले में स्क्रैप व्यवसायी और बेटा गिरफ्तार

The post झारखंड भवन की लिफ्ट में 1 घंटे तक फंसा रहा पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार, 6 लोग हुए बेहोश; फिर ऐसे बची जान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top