Hot News

Ankit Baliyan Murder Case: सिंगर अंकित बालियान का असली कातिल पकड़ा गया, गोगी गैंग का रोहित लाडला गिरफ्तार

Ankit Baliyan Murder Case: प्रसिद्ध हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने मामले के मुख्य साजिशकर्ता और गोगी गैंग से जुड़े बदमाश रोहित उर्फ लाडला को गिरफ्तार कर लिया है. सोनीपत निवासी रोहित पर दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज हत्या की पूरी प्लानिंग रचने का आरोप है.

26 अगस्त को जिम से निकलते समय मारी गई थी गोली

अंकित बालियान की 26 अगस्त 2026 को शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जानकारी के मुताबिक, वह जिम से निकलकर घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान हथियारबंद चार शूटरों ने उन पर हमला कर दिया. दिनदहाड़े हुई इस वारदात में अंकित की मौत हो गई थी.

हत्याकांड में चार शूटरों के शामिल होने की बात

पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने में चार शूटर शामिल थे. इनमें से दो शूटरों को पुलिस मुठभेड़ में मार गिरा चुकी है, जबकि दो अन्य शूटर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. उनकी तलाश जारी है.

रोहित लाडला पर साजिश रचने का आरोप

पुलिस ने अब हत्याकांड की साजिश रचने के आरोप में रोहित उर्फ लाडला को गिरफ्तार किया है. आरोपी के सोनीपत का रहने वाला होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस अब उससे पूछताछ कर हत्याकांड में उसकी भूमिका और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

Must Read- वर्दी तो सिल गई थी पर किस्मत को कुछ और मंजूर था, UP पुलिस की ट्रेनी कांस्टेबल की मौत में आखिर कौन सा राज दफन?

The post Ankit Baliyan Murder Case: सिंगर अंकित बालियान का असली कातिल पकड़ा गया, गोगी गैंग का रोहित लाडला गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top