कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को गुरुवार शाम को मुंबई पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना सामने आई. हालांकि बाद में इसे कुछ मीडिया रिपोर्ट में खारिज किया गया. पीटीआई के मुताबिक अभिजीत दीपके को केवल कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया था. दीपके को मरीन ड्राइव पर तख्तियां लेकर समर्थकों के साथ खड़े होने के बाद पुलिस थाने ले गई थी.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दीपके मरीन ड्राइव पर अपने कुछ समर्थकों के साथ तख्तियां लेकर पहुंचे थे. इसी दौरान एक स्त्री निरीक्षक समेत पुलिस की टीम वहां पहुंची और उन्हें एक वैन से मरीन ड्राइव थाने ले गई.
अधिकारी के मुताबिक, थाने ले जाते समय स्त्री पुलिस अधिकारी ने दीपके से उनकी पहचान और गृह नगर के बारे में जानकारी ली. दीपके और उनके समर्थकों को कुछ देर के लिए थाने में रखा गया.
ये भी पढ़ें: मुंबई से जंतर-मंतर तक CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, 2 अक्टूबर को जेल भरो आंदोलन
बाद में वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के लिए कहे जाने के बाद दीपके कुछ ही मिनटों में थाने से बाहर निकल आए. दीपके को कुछ देर हिरासत में लिए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया. वहीं, थाने से बाहर आने के बाद करीब साढ़े ग्यारह बजे रात अभिजीत दीपके ने एक सेल्फी भी शेयर की.
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन
यह घटनाक्रम मुंबई में 2 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के आंदोलन से पहले सामने आया है. सीजेपी ने चुनावी सूची में कथित गड़बड़ियों और ईसीआई के कामकाज में जवाबदेही की मांग को लेकर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है और इस्तीफे की मांग की है.
The post क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट से पहले हिरासत में लिए गए दीपके? जानें क्या है पूरी सच्चाई appeared first on Naya Vichar.

