Hot News

धमाके से कांपा गाजियाबाद: रावण के पुतले में पटाखे भरते ही हुआ जोरदार ब्लास्ट, नाबालिगों समेत 5 लोग दिल्ली रेफर

Ghaziabad Blast: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दशहरा से पहले बड़ा हादसा हो गया. साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लाजपत नगर में रामलीला के लिए तैयार किए जा रहे रावण और कुंभकर्ण के पुतले में अचानक ब्लास्ट हो गया. हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सामुदायिक भवन में चल रही थी पुतला बनाने की तैयारी, सुबह 8:30 बजे हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक हादसा सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे हुआ. लाजपत नगर में शनि चौकी के पास स्थित एक सामुदायिक भवन में आगामी दशहरे के लिए रामलीला के पुतले तैयार किए जा रहे थे. यहां रावण और कुंभकर्ण के पुतले बनाए जा रहे थे. इसी दौरान रावण के पुतले में दशहरे पर दहन के लिए पटाखे भरे जा रहे थे. पटाखे भरने की इसी प्रक्रिया के दौरान अचानक छोटी सी चिंगारी भड़की और इसके बाद जोरदार धमाका हो गया. धमाके के बाद वहां काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

पिलखुवा के अनिल सिंह को मिला था ठेका, कारीगर कर रहे थे काम

एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना के अनुसार पुलिस को सामुदायिक भवन में ब्लास्ट होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. शुरुआती जांच में पता चला कि वहां रामलीला के लिए रावण का पुतला तैयार किया जा रहा था. पुतला बनाने का ठेका पिलखुवा निवासी अनिल सिंह को दिया गया था. उनके कारीगर और मजदूर सामुदायिक भवन में पुतले तैयार कर रहे थे. दशहरे के दौरान पुतला दहन के लिए उसमें पटाखे भरे जा रहे थे और इसी दौरान आग लगने से विस्फोट हो गया.

दो घायल सफदरजंग और तीन GTB अस्पताल में रेफर, कुछ नाबालिग भी शामिल

ब्लास्ट के बाद घायलों को तत्काल नजदीकी अंबे अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल और तीन घायलों को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक घायलों में कुछ नाबालिग भी हैं. कुछ की हालत गंभीर बताई गई है जबकि कुछ को मामूली चोटें आई हैं.

पुलिस ने क्या बताया, क्या पटाखा फैक्ट्री चल रही थी

एसीपी ने स्पष्ट किया कि शुरुआती जांच में यह मामला पटाखे बनाने या पटाखों का कारोबार करने से जुड़ा नहीं मिला है. पुलिस के मुताबिक सामुदायिक भवन में पटाखे बनाने का काम नहीं हो रहा था और न ही वहां पटाखों की बिक्री या कारोबार संचालित किया जा रहा था. वहां रावण का पुतला तैयार किया जा रहा था और दहन के लिए उसमें पटाखे भरे जा रहे थे. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि पटाखे भरते समय सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए गए थे या नहीं. साथ ही आग लगने की वास्तविक परिस्थितियों का भी पता लगाया जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Must Read- UPPSC Exam Calendar 2026 Out: अक्टूबर से दिसंबर तक की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, PCS प्रीलिम्स समेत देखें पूरी लिस्ट

The post धमाके से कांपा गाजियाबाद: रावण के पुतले में पटाखे भरते ही हुआ जोरदार ब्लास्ट, नाबालिगों समेत 5 लोग दिल्ली रेफर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top