फिजियोलॉजी या मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार कार्ल डिसेरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नेगल को दिए जाने की घोषणा हुई है. यह पुरस्कार इन तीनों वैज्ञानिकों को उनके ‘लाइट-गेटेड आयन चैनल’ और ऑप्टोजेनेटिक्स से जुड़ी उनकी खोजों के लिए दिया गया है. इस पुरस्कार की घोषणा सोमवार को नोबेल असेंबली ने की.
वो एक्स पोस्ट देखें जिसमें पुरस्कार की घोषणा हुई-
इन वैज्ञानिकों की खोज ने न्यूरोसाइंस यानी मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के अध्ययन को एक नई दिशा दी है. ऑप्टोजेनेटिक्स ऐसी तकनीक है, जिसके जरिए वैज्ञानिक प्रकाश की मदद से जीवित मस्तिष्क में मौजूद खास तंत्रिका कोशिकाओं यानी न्यूरॉन्स की गतिविधि को नियंत्रित कर सकते हैं. इससे यह समझने में मदद मिलती है कि मस्तिष्क की अलग-अलग कोशिकाएं याददाश्त, भावनाओं और व्यवहार को कैसे प्रभावित करती हैं.
आखिर क्या है लाइट-गेटेड आयन चैनल?
हमारे शरीर की कोशिकाओं में मौजूद आयन चैनल ऐसे प्रोटीन होते हैं, जो कोशिका की झिल्ली के आर-पार करंट वाले कणों यानी आयनों की आवाजाही को नियंत्रित करते हैं. न्यूरॉन्स के काम करने में इस करंट गतिविधि की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानेश कुमार को नोटिस भेजकर मांगा जवाब, जानें सस्पेंड करने से इनकार करते हुए क्या कहा?
The post मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार कार्ल डिसेरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नेगल को दिए जाने की घोषणा appeared first on Naya Vichar.

