Aaj Ka Rashifal 6 October 2026: आज मंगलवार को इंदिरा एकादशी है. आज पूरे दिन आश्लेषा नक्षत्र का योग है. शुभ कार्य से पहले राहुकाल जरूर देखें, जो दोपहर 1:48 से 3:15 बजे तक रहेगा. यहां ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा जानें शुभ रंग, अंक और करियर-व्यापार के संकेत.
आज का मेष राशिफल
आज मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 के दिन मेष राशि वालों को नये प्रोजेक्ट के प्रति रूचि बढ़ेगी. गृह-भूमि-कृषि कार्यों में प्रगति होगी, नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना. उच्चस्तरीय लोगों से सम्पर्क बनाने की कोशिश कामयाब होगी.
शुभ रंग: पिंक, शुभ अंक: 3
आज का वृष राशिफल
आज मंगलवार 6 अक्टूबर को वृषभ राशि वालों को आजीविका के क्षेत्र में सफलता, कर्मक्षेत्र में यशस्वी कार्य करने का अवसर, नेतृत्वक लाभ. कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी. धन लाभ होगा. समय पर सभी महत्वपूर्ण कार्य बनते नजर आयेंगे.
शुभ रंग: गहरा लाल, शुभ अंक: 1
आज का मिथुन राशिफल
आज 6 अक्टूबर, मंगलवार का दिन मिथुन राशि वालों के कुछ ऐसी समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा जो काफी दिनों से लम्बित रहे. आत्मविश्वास बढ़ेगा, बुद्धि-विवेक का भरपुर सदुपयोग करें, सफलता लाभ अवश्य मिलेगा.
शुभ रंग: पर्पल, शुभ अंक: 7
आज का कर्क राशिफल
आज मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 को कर्क राशि वालों को सुख-सौहार्द्र की वृद्धि, परिवार में मांगलिक कार्य का सम्पादन, परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता, धार्मिक कार्य में रूचि, घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
शुभ रंग: गाजरी, शुभ अंक: 4
आज का सिंह राशिफल
आज 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार को सिंह राशि वाले वाहन-मकान या भूमि के सौदे अभी स्थगित करें, सक्रियता बनाये रखें, सभी काम देरगसबेर पूरा होगा, बेरोजगारों को रोजगार के अबसर बनेंगे. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.
शुभ रंग: सुनहरा, शुभ अंक: 2
आज का कन्या राशिफल
आज मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 को कन्या राशि वालों को नौकरी में उच्चाधिकारियों से वाद-विवाद, विरोधियों से परेशानी हो सकता है. पारिवारिक दायित्व पूरे करने में आप समर्थ होंगे. पत्नी का परामर्श लाभप्रद सिद्ध होगा.
शुभ रंग: पर्ल व्हाइट, शुभ अंक: 9
आज का तुला राशिफल
आज मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 को तुला राशि वालों के जमीन-मकान संबंधी महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे, नौकरी-पेशावाले जातकों की सेवा शर्तों में सुधार होगा, छात्रों के लिए समय उत्साहवर्धक रहेगा. काम-काज की स्थिति में सुधार, अत्यधिक कार्यव्यस्तता, नियमित आमदनी के स्रोत मिलेंगे.
शुभ रंग: ग्रे, शुभ अंक: 7
आज का वृश्चिक राशिफल
आज मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 को वृश्चिक राशि वाले नेतृत्वक व्यक्तियों को प्रभावशाली पद प्राप्त होगा, लाभदायक प्रेरक प्रसंगों की अभिवृद्धि होगी, संकल्पित कार्य पूरे होंगे, बकाये रकम की प्राप्ति, स्वजन-मित्रों का सहयोग मिलेगा.
शुभ रंग: वॉएलेट, शुभ अंक: 4
आज का धनु राशिफल
आज मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 को धनु राशि वाले सम-सामयिक प्रयास सफल होंगे, सट्टा-लाटरी से दूर रहें, हर्षदायक समाचार मिलेंगे. छात्रों के लिए समय ठीक रहेगा. पढ़ाई की ओर ध्यान लगावें. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. एकाधिक स्रोतों से आमदनी होगी.
शुभ रंग: पिच कलर, शुभ अंक: 3
आज का मकर राशिफल
आज मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 को मकर राशि वाले उत्साहित रहेंगे, अपने श्रेष्ठत्व बोध करा पाने में सफल होंगे. विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा. परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, जमीन-जायदाद के कामों में रूकावट दूर होगी.
शुभ रंग: लैवेंडर, शुभ अंक: 1
आज का कुंभ राशिफल
आज मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 को कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य में सुधार, दिमागी तनाव दूर होंगे, पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी, अनेक महत्वपूर्ण काम जो काफी दिनों से लम्बित था, वह पूरा होगा.
शुभ रंग: ग्रेफाइट ग्रे, शुभ अंक: 2
आज का मीन राशिफल
आज मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 को मीन राशि वालों को स्वास्थ्य में सुधार, दिमागी तनाव दूर होंगे, पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी, अनेक महत्वपूर्ण काम जो काफी दिनों से लम्बित था, वह पूरा होगा.
शुभ रंग: लाइट ब्लू, शुभ अंक: 7
The post Aaj Ka Rashifal 6 October 2026: आज इंदिरा एकादशी पर मेष को सफलता, कन्या को विरोधियों से परेशानी, जानें राशिफल appeared first on Naya Vichar.

