Australia All Out on 12 Runs Video: सोशल मीडिया पर पिछले 24 घंटे से क्रिकेट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला होता दिखाई दे रहा है. मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. वायरल क्लिप में दावा किया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम महज 4.2 ओवर में 12 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.
वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस हैरान हैं. लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि दुनिया की मजबूत क्रिकेट टीमों में शामिल ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम आखिर इतनी कम गेंदों में कैसे पवेलियन लौट सकती है.
केप टाउन में स्पोर्ट्सा जा रहा मैच
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला केप टाउन के स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जा रहा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करती दिखाई देती है. ट्रेविस हेड और रेनशॉ पारी की शुरुआत करने आते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन गेंदबाजी की शुरुआत करते दिखते हैं. वीडियो के मुताबिक, मैच की पहली ही गेंद पर ट्रेविस हेड आउट हो जाते हैं. इसके बाद दूसरे ओवर में रेनशॉ भी पवेलियन लौट जाते हैं.
एक ओवर में दो हैट्रिक
वायरल वीडियो में इसके बाद जो दिखाया गया है, वह और भी चौंकाने वाला है. साउथ अफ्रीका की ओर से तीसरा ओवर डालने केशव महाराज आते हैं. वीडियो में ऐसा दिखाया गया है कि वह ओवर की लगभग हर गेंद पर विकेट हासिल कर रहे हैं.
क्लिप के मुताबिक, ओवर की पहली गेंद पर मार्श, दूसरी गेंद पर ग्रीन और तीसरी गेंद पर इंग्लिस आउट होते हैं. चौथी गेंद पर नाथन एलिस, पांचवीं गेंद पर कॉनॉली और ओवर की आखिरी गेंद पर जाम्पा को आउट दिखाया गया है.
इसके बाद कॉर्बिन बॉश गेंदबाजी करने आते हैं. उनके ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर एडवर्ड्स और हेजलवुड के आउट होने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 12 रन पर ऑलआउट दिखाई जाती है.
ये भी पढ़ें: 6 मेडन, 5 विकेट… कभी हिंदुस्तान को डराता था यह तेज गेंदबाज, आज टीम इंडिया का बॉलिंग कोच
9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो
यह फर्जी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @7official1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. देखते ही देखते यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई और इसे 9 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
क्या है वायरल वीडियो का सच?
जब इस वीडियो की पड़ताल की गई तो यह दावा फर्जी पाया गया. वीडियो में दिखाया गया मैच असली नहीं है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अलग-अलग क्रिकेट मैचों और खिलाड़ियों के फुटेज को जोड़कर उसके ऊपर फर्जी स्कोरबोर्ड और ग्राफिक्स लगाए गए हैं.
वीडियो की पड़ताल के दौरान Grok AI से भी इसके दावे को क्रॉस-चेक किया गया. जांच में सामने आया कि वीडियो में स्कोरबोर्ड अलग-अलग फ्रेम में अचानक बदलता दिखाई देता है. एक जगह 5-1, फिर 9-3, उसके बाद 9-7 और आगे 12-8 जैसे स्कोर दिखाई देते हैं. यह स्कोरिंग पैटर्न भी वीडियो के एडिटेड होने की ओर इशारा करता है.
इसके अलावा हेजलवुड, स्टार्क, बॉश, यानसेन, महाराज, मिलर समेत कई खिलाड़ियों के अलग-अलग क्लिप्स को जोड़कर एक नया वीडियो तैयार किया गया है. इसके ऊपर ऑस्ट्रेलिया के 12 रन पर ऑलआउट होने का फर्जी स्कोरबोर्ड लगाया गया है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: फ्री में कैसे-कहां देखें हिंदुस्तान और वेस्टइंडीज का पहला T20 मैच? पढ़ें पूरी डिटेल
वीडियो में दिन से रात होने का भी दावा
वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर एक और बड़ी गड़बड़ी नजर आती है. मैच की शुरुआत में मुकाबला दिन के समय, यानी सूरज की रोशनी में स्पोर्ट्सा जाता दिखाई देता है. लेकिन महज 4.2 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के सभी 10 विकेट गिरने तक वीडियो में दिन से रात हो जाती है.
इतने कम समय और केवल 4.2 ओवर के भीतर मैच के दौरान इस तरह दिन से रात में बदल जाना संभव नहीं है. यह भी इस बात का संकेत है कि वीडियो में अलग-अलग समय और मैचों के फुटेज को जोड़कर एक फर्जी कहानी बनाई गई है.
अभी ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच कोई मैच नहीं
वायरल दावे की सबसे बड़ी समस्या यह भी है कि इस समय ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच ऐसा कोई मुकाबला नहीं स्पोर्ट्सा जा रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 12 रन पर ऑलआउट हुई हो.
साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 9 अक्टूबर 2026 से डरबन में शुरू होगी. सितंबर के हालिया वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 230, 333 और 322/9 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम वनडे स्कोर 70 रन और टेस्ट में 36 रन है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के 12 रन पर ऑलआउट होने का कोई रिकॉर्ड नहीं है.
ये भी पढ़ें: मुंबई रणजी टीम में 19 साल के आयुष म्हात्रे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सूर्यकुमार यादव को नहीं मिली जगह
The post महज 12 रन पर साउथ अफ्रीका के सामने ऑलआउट हो गई ऑस्ट्रेलिया टीम, जानिए क्या है Viral Video की सच्चाई appeared first on Naya Vichar.

