Hot News

राहुल गांधी का दावा-CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, डेमोक्रेसी को खत्म करने का लगाया आरोप

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सागर रत्न रेस्टोरेंट में विपक्षी सांसदों के साथ लंच के बाद, दावे के साथ यह कहा है कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि हम जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करेंगे. राहुल गांधी ने पीएम मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार पर डेमोक्रेसी को खत्म करने का आरोप लगाया.

देश की डेमोक्रेसी को खत्म करने वाले राष्ट्रद्रोही

राहुल गांधी ने कहा कि मंगलवार को लगभग 300 सांसद चीफ इलेक्शन कमिश्नर से मिलना चाहते थे. लेकिन उन्होंने कहा कि हम वहां प्रोटेस्ट नहीं कर सकते. विपक्षी सांसदों के साथ लंच के बाद, हमारा प्लान है कि हम तय प्रोटेस्ट साइट, जंतर-मंतर पर जाएं और वहां एक बार फिर साथ बैठें. हम देश को बताएं कि हमारे लिए ज्ञानेश कुमार देश के वैध इलेक्शन कमिश्नर नहीं हैं. राहुल गांधी ने कहा- ‘मोदी जी, अमित शाह जी, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने देश की डेमोक्रेसी को खत्म कर दिया है. जैसा कि मैंने कल कहा था, जिन्होंने ऐसा किया है वे देशद्रोही हैं. हम उनके खिलाफ एक्शन लेंगे. उन्होंने कहा कि मैं आपको अभी बता रहा हूं- ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा.

वीडियो में देखें राहुल गांधी ने मीडिया के सामने क्या कहा-

एफआईआर मेरे लिए मेडल है

राहुल गांधी से जब एक पत्रकार ने पूछा कि आपके ऊपर एफआईआर दर्ज हुई है, आपका क्या कहना है. इसपर उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ 45 FIR हैं. मेरा लक्ष्य 100 करना है. मैं चाहता हूं कि मेरे खिलाफ 100 FIR दर्ज हों. हर FIR मेरे लिए एक मेडल है.

ये भी पढ़ें : पब्लिक सर्विस में रहने के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी बोले- ‘हिंदुस्तान के विकसित होने तक न थकूंगा, न रुकूंगा’

The post राहुल गांधी का दावा-CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, डेमोक्रेसी को खत्म करने का लगाया आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top