नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। एवीबीपी की सरायरंजन इकाई की ओर से राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अवसर पर बुधवार को +2 महंत राम रक्षा उच्च विद्यालय, नरघोघी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक कुमार सिंह ने कहा कि एवीबीपी छात्रों के बहुमुखी विकास के लिए लगातार रचनात्मक एवं क्रियात्मक गतिविधियों का आयोजन करता है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान बढ़ने के साथ उनकी प्रतिभा को भी मंच मिलता है।
अभाविप के नगर मंत्री मोहित कुमार ने प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा की। वर्ग 10वीं में नंदनी ने प्रथम, तन्नु ने द्वितीय और अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सफल विद्यार्थियों को बुधवार, 7 अक्टूबर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन अमन कुमार ने किया। नगर सह मंत्री प्रिंस प्रिय रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में सचिन कुमार, विजय कुमार उपाध्याय, चंदन भट्ट, श्यामा कुमारी, शकिल अहमद, कलिम अनवर, ऐजाज खान, मंजित कुमार, संजय पंडित और अंकुश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ सामान्य ज्ञान, रचनात्मकता और प्रतियोगी भावना विकसित करने के उद्देश्य से इस तरह की गतिविधियां आगे भी आयोजित की जाएंगी।