CJP के मुताबिक अभिजीत दीपके ने संभावित गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए शुक्रवार रात ही यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था. इसमें बताया गया है कि जब तक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में रहेंगे, तब तक संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कमान संभालेंगे.
गिरफ्तारी की आशंका के बीच पहले ही रिकॉर्ड कर लिया था वीडियो
CJP से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा जानकारी के मुताबिक, अभिजीत दीपके ने पहले ही अंदाजा लगा लिया था कि उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने शुक्रवार रात वीडियो रिकॉर्ड किया, ताकि उनकी गैरमौजूदगी में भी प्रदर्शन के नेतृत्व को लेकर स्थिति स्पष्ट रहे.
सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी वीडियो-
ये भी पढ़ें: दिल्ली प्रोटेस्ट से दूर कहां हैं सोनम वांगचुक? वीडियो शेयर कर क्यों बोले- और भी गम हैं जमाने में, सियासत के सिवा
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है. संगठन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है. प्रमुख नेताओं की हिरासत के बीच अब सबकी नजर इस बात पर है कि अजिंक्य शिंदे के नेतृत्व में प्रदर्शन किस तरह आगे बढ़ता है.
The post डिटेंशन के बाद का प्लान पहले से था तैयार? CJP ने जारी किया दीपके का वीडियो, बताया अब कौन करेगा प्रदर्शन का नेतृत्व appeared first on Naya Vichar.

