कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता आशुतोष रांका, अभिजीत दीपके और सौरव दास को करीब 23 घंटे हिरासत में रखने के बाद रविवार सुबह 10 बजे रिहा कर दिया गया. इसके बाद दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए लोगों को हिरासत में ले रही है. यह एक तरह का किडनैपिंग है.
ज्ञानेश कुमार को लेकर प्रशासन पर लगाए आरोप
- पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने भी प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में आपातकाल जैसे हालात हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली को छावनी में बदल दिया गया है और प्रदर्शनकारियों की गलत छवि पेश की जा रही है.
- सौरव दास ने आरोप लगाया कि देश में डर का माहौल बनाया जा रहा है और इसका मकसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद पर बनाए रखना है. उन्होंने सवाल उठाया कि ज्ञानेश कुमार के पास ऐसा कौन-सा राज है, जिसके कारण प्रशासन उन्हें पद से नहीं हटा रही है.
- दास ने दावा किया कि उन्हें जानकारी मिली है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भी ज्ञानेश कुमार को हटाने के पक्ष में है. उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से प्रधानमंत्री की जीत में ज्ञानेश कुमार की कोई भूमिका थी.
सौरव दास बोले- दिल्ली को छावनी बना दिया गया
सौरव दास ने आरोप लगाया कि दिल्ली में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाकर शहर को छावनी जैसा बना दिया गया है. उन्होंने कहा कि बॉर्डर एरिया से भी सुरक्षाबलों को दिल्ली में तैनात किया गया है. दास के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों की गलत छवि पेश की जा रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ट्रेनें और दुकानें बंद कर दी गई. उन्होंने कहा कि प्रशासन को लगता है कि इससे युवाओं के खिलाफ माहौल बनेगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा.
देश में आपातकाल जैसे हालात
CJP नेता सौरव दास ने कहा कि देश में आपातकाल जैसे हालात बन गए हैं. उनके मुताबिक, ऐसे हालात पिछली बार 1975 में देखे गए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन देश को सिविल वॉर की ओर ले जाना चाहती है. दास ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग अपनी परेशानियां बताने के लिए दिल्ली आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनसे बातचीत करने के बजाय लोगों के खिलाफ खड़ी हो रही है.
ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट पर हिंदुस्तान को ज्ञान दे रहा था UN, पाकिस्तानी हिंदू क्रिकेटर ने खोली पोल, कहा- मुसलमानों पर हो रहे जुल्म के लिए कब…
करीब 23 घंटे हिरासत में रहने के बाद रिहा हुए नेता
आशुतोष रांका, अभिजीत दीपके और सौरव दास को करीब 23 घंटे हिरासत में रखे जाने के बाद रविवार सुबह 10 बजे रिहा कर दिया गया. रिहाई के बाद तीनों नेताओं ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए और प्रदर्शनकारियों के साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर आरोप लगाए.
The post CJP नेताओं ने प्रशासन पर लगाया किडनैपिंग का आरोप, सौरव दास ने कहा- देश में बनाया जा रहा डर का माहौल appeared first on Naya Vichar.