Hot News

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत के लिए हाईकोर्ट पहुंची युवा कांग्रेस, दिल्ली पुलिस के फैसले को दी चुनौती

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया है. इसके खिलाफ हिंदुस्तानीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. संगठन ने बुधवार को अदालत में आवेदन दायर कर पुलिस के आदेश को चुनौती दी. युवा कांग्रेस ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगी है.

जंतर-मंतर की जगह रामलीला मैदान और बुराड़ी को बनाया गया प्रदर्शन स्थल

हिंदुस्तानीय युवा कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष उदय भानु चिब के माध्यम से लंबित याचिका में यह आवेदन दायर किया है. इसमें दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार के 11 अक्टूबर के आदेश को चुनौती दी गई है. इस आदेश के तहत जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया था. इसके बाद रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान को विरोध-प्रदर्शनों के लिए नए स्थल निर्धारित किया गया.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की मांगी अनुमति

युवा कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर मध्य दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी है. इसी मांग को लेकर संगठन ने पहले से लंबित याचिका दायर की थी. अब जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने के बाद उसने अदालत में नया आवेदन देकर पुलिस के फैसले को चुनौती दी है.

दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का दिया हवाला

लंबित याचिका पर 12 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट को बताया था कि जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने का फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत लिया गया है. पुलिस की ओर से पेश वकील ने दलील दी थी कि रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी मैदान को प्रदर्शन के नए स्थलों के रूप में निर्धारित किए जाने के बाद युवा कांग्रेस की याचिका निरर्थक हो गई है.

याचिका में संशोधन के बाद दायर किया नया आवेदन

सुनवाई के दौरान हिंदुस्तानीय युवा कांग्रेस की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा था कि घटनाक्रम को देखते हुए याचिका में संशोधन किया जाएगा. इसके बाद अधिवक्ता रूपेश सिंह भदौरिया ने मौजूदा याचिका में संशोधन करते हुए नया आवेदन दायर किया. संगठन ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने के फैसले पर अदालत से हस्तक्षेप की मांग की है.

ये भी पढ़ें: दुष्यंत कुमार को राज्यपाल बनाए जाने का विरोध : इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल-प्रियंका

The post जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत के लिए हाईकोर्ट पहुंची युवा कांग्रेस, दिल्ली पुलिस के फैसले को दी चुनौती appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top