गोवा के मडगांव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ 45 से ज्यादा मानहानि के मुकदमे चल रहे हैं, लेकिन वोट चोरी के आरोपों को लेकर अब तक ऐसा कोई मामला नहीं हुआ. राहुल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी आरोप लगाए.
‘वोट चोरी’ पर राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी रविवार, 18 अक्टूबर को गोवा में कांग्रेस की ‘गोय राखण यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए. मडगांव में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार वोट चोरी करते हैं और अमित शाह तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें उनका साथ देते हैं. राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा कि वोट चोरी के पीछे एक योजना के तहत काम किया जाता है.
राहुल गांधी ने कहा कि उनके खिलाफ 45 से ज्यादा मानहानि के मुकदमे हैं, लेकिन वोट चोरी के आरोप लगाने पर उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ. राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि ऐसा क्यों है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मैं हर स्टेट से कहता हूं कि नरेंद्र मोदी वोट चोरी करते हैं, मेरे ऊपर इसका कोई केस नहीं लगता. क्योंकि ये डरते हैं कि अगर केस लग गया तो उसमें ये लोग उलझ जाएंगे.
ये भी पढ़ें: Video : किरेन रिजिजू बोले- INDIA ब्लॉक हिंदुस्तान में रच रहा था बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा की साजिश
27 दिन चली कांग्रेस की ‘गोय राखण यात्रा’
जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस की ‘गोय राखण यात्रा’ 22 सितंबर को शुरू हुई थी और 18 अक्टूबर को समाप्त हुई. पार्टी के मुताबिक, इस अभियान का उद्देश्य गोवा की जमीन, पर्यावरण, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय पहचान की रक्षा करना है. यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस नेता यूरी अलेमाओ और गिरीश चोडनकर ने किया. यह गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों से होकर गुजरी. राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हिस्सा लिया.
The post Video : राहुल गांधी बोले- मेरे खिलाफ 45 से ज्यादा मुकदमे लेकिन ‘वोट चोरी’ के आरोपों
के लिए एक भी नहीं appeared first on Naya Vichar.