Hot News

दशहरा पर मालव्य और धन लक्ष्मी योग का महासंयोग, 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Dussehra 2026 Shubh Yog: पंचांग के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा मनाया जाएगा. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, दशहरा पर मालव्य और धन लक्ष्मी योग का खास संयोग बन रहा है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि दशहरा पर बने मालव्य और धन लक्ष्मी योग चार राशियों से संबंधित जातकों के लिए शुभ होने के साथ-साथ फायदेमंद भी हैं.

मिथुन राशि

मालव्य और धन लक्ष्मी योग के प्रभाव से जीवन में ऐश्वर्य और सुख की वृद्धि होगी. महंगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. कई स्रोतों से धन लाभ हो सकता है. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा.

तुला राशि

सुख और ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे. धन से जुड़ी समस्या दूर होगी. महंगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं या उपहार मिल सकता है. जीवन खुशहाल रहेगा. व्यापार करने वाले जातकों को धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे. धन की स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी. शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरेगी.

मकर राशि

धन और सुख में वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. व्यापार में धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे. भौतिक सुख और उससे जुड़े संसाधनों में वृद्धि होगी. महंगी वस्तुओं, जैसे सोना-चांदी आदि की खरीदारी कर सकते हैं. शुक्र ग्रह के प्रभाव से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा.

चारों राशियों पर मालव्य व धन लक्ष्मी योग का प्रभाव (इंफोग्राफिक्स टेबल)

राशि मुख्य प्रभाव व आर्थिक लाभ पारिवारिक व वैवाहिक जीवन
मिथुन आय के कई स्रोतों से धन लाभ, सुख-ऐश्वर्य में वृद्धि, महंगी वस्तुओं की खरीदारी. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा.
तुला व्यापार में धन कमाने के कई अवसर, आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़, उपहार मिलने के योग. शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, परिवार की स्थिति सुधरेगी.
मकर भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी, सोना-चांदी आदि महंगी वस्तुओं की खरीदारी. जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा, वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा.
मीन व्यापारिक स्थिति बेहतर, धन कमाने के नए स्रोत मिलेंगे, जीवनसाथी से धन लाभ. रिश्तों में अपनापन रहेगा, विवाहित जातकों को सुख की प्राप्ति होगी.

मीन राशि

व्यापार में धन की स्थिति पहले से और अच्छी होगी. धन कमाने का स्रोत नजर आएगा. जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. ऐशो-आराम की वस्तुओं में वृद्धि होगी. रिश्तों में अपनापन बना रहेगा. जीवनसाथी से धन लाभ होगा. विवाहित जातकों को जीवनसाथी से लाभ और सुख प्राप्त होगा.

कैसे बनता है मालव्य योग?

धन, ऐश्वर्य और राजसी सुख का कारक शुक्र इस वक्त तुला राशि में है. तुला, शुक्र ग्रह की अपनी राशि यानी स्वराशि है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शुक्र स्वगृही (अपनी राशि में) हो और साथ में बुध 1, 4, 7 और 10वें भाव में हो, तो मालव्य योग बनता है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 (दशहरा) को शुक्र ग्रह तुला राशि में रहेगा.

कैसे बनता है धन लक्ष्मी योग?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध और शुक्र के मिलने से धन लक्ष्मी योग बनता है. इस योग के प्रभाव से जीवन में धन, सुख और ऐश्वर्य की वृद्धि होती है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 (दशहरा) को धन लक्ष्मी योग बना है.

ये भी पढ़ें: दशहरा निपटते ही शुरू होगा पंचक काल, 25 अक्टूबर तक किन शुभ-मांगलिक कार्यों पर रहेगी रोक?

ये भी पढ़ें: दुर्गा विसर्जन कब होगा 20 या 21 अक्टूबर को? जानें तारीख, मुहूर्त, मंत्र और विधि

ये भी पढ़ें: तुला राशि में वक्री होंगे बुध, धन, करियर और रिश्तों को लेकर क्या कहती हैं आपकी राशि?

The post दशहरा पर मालव्य और धन लक्ष्मी योग का महासंयोग, 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top