डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में हो रहे दंगों और विरोध प्रदर्शनों के लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की इमिग्रेशन नीति को जिम्मेदार ठहराया है. ट्रंप का दावा है कि अगर मैक्रों ने दूसरे देशों से आने वाले लोगों को लेकर उनकी सलाह मानी होती, तो फ्रांस में मौजूदा हालात पैदा नहीं होते.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “पेरिस बहुत जल्द एक मुस्लिम शहर बनने जा रहा है.” उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में प्रवासियों के आने से फ्रांस की राजधानी की आबादी का स्वरूप काफी बदल गया है.
व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कई साल पहले ही इमैनुएल मैक्रों को फ्रांस में बड़ी संख्या में प्रवासियों को आने देने के खिलाफ चेतावनी दी थी. ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने मैक्रों से कहा था कि यह बड़ी गलती है.
देखें डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
फ्रांस में दंगों के बाद कई शहरों में पाबंदियां, मैक्रों प्रशासन पर बढ़ा दबाव
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब फ्रांस में दंगों के बाद पेरिस, लिली और नीस समेत कई शहरों में रात में बाहर निकलने और लोगों के एक जगह जमा होने पर पाबंदियां लगाई गई हैं. दंगों, लूटपाट और पुलिस से झड़प के बाद प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू की प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था सुधारने का दबाव बढ़ गया है.
फिलहाल चुनिंदा इलाकों में पाबंदियां लगाई गयी
फ्रांस प्रशासन ने पूरे पेरिस में कर्फ्यू लगाने के बजाय हिंसा प्रभावित इलाकों में पाबंदियां लगाने का फैसला किया है. फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकॉर्नू ने कहा कि फिलहाल चुनिंदा इलाकों में पाबंदियां लगाना ज्यादा सही है. हालांकि, उन्होंने देश में आपातकाल लगाने की संभावना से इनकार नहीं किया. लेकॉर्नू ने कहा, “देश में कानून-व्यवस्था बहाल करने का मेरा संकल्प अटल है.”
The post डोनाल्ड ट्रंप का मैक्रों पर निशाना, कहा- जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस appeared first on Naya Vichar.

