Hot News

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कैलिफोर्निया में अनिल पंडित, हरियाणा में समीर… कैसे जुड़े तीनों शूटरों के तार?

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस को कामयाबी मिली है. इस मामले के तार अब कैलिफोर्निया से जुड़ते नजर आ रहे हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के सोनीपत से समीर नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उसी ने तीनों शूटरों का संपर्क कैलिफोर्निया में मौजूद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य अनिल पंडित से कराया था. इस गिरफ्तारी के साथ पकड़े गए लोगों की संख्या छह हो गई है. इससे पहले पुलिस ने फूल सिंह, रेहान और ऋतिक कुमार को राजस्थान के कोटा से पकड़ा था.

कैलिफोर्निया से कैसे जुड़े शूटरों के तार?

जांच में सामने आई जानकारी के मुताबिक अनिल पंडित कैलिफोर्निया में रहकर कथित तौर पर शूटरों के संपर्क में था. आरोप है कि हरियाणा के रहने वाले समीर ने तीनों हमलावरों को पंडित से जोड़ने में भूमिका निभाई थी. पुलिस ने समीर को सोनीपत से गिरफ्तार किया है. उससे पूछताछ के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपियों के बीच संपर्क कैसे हुआ और फायरिंग की साजिश में किसकी क्या भूमिका थी.

35 हजार रुपये और विदेश में बसाने का लालच

इस मामले में गिरफ्तार रेहान को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, उसे 35 हजार रुपये देने और विदेश में बसाने का वादा किया गया था. इसी लालच में वह कथित तौर पर इस साजिश का हिस्सा बना. रेहान का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है. उसके खिलाफ पहले से शस्त्र अधिनियम और चोरी से जुड़े मामले दर्ज हैं. बताया गया है कि रेहान और फूल सिंह ने इससे पहले पंजाब के अमृतसर में एक व्यापारी पर गोली चलाने की कोशिश की थी. हालांकि, उस समय पिस्तौल नहीं चलने के कारण उनकी कोशिश नाकाम रही.

मुंबई में कैसे मिले तीनों आरोपी?

जांच से जुड़ी जानकारी के अनुसार, रेहान और फूल सिंह करीब एक महीने से मुंबई में रह रहे थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात ऋतिक कुमार से हुई. ऋतिक मुंबई की सड़कों और गलियों से अच्छी तरह परिचित था. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अच्छी नौकरी और विदेश में बसने का मौका देने के बहाने आरोपियों को मुंबई आने के लिए तैयार किया गया था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों ने फायरिंग से पहले कहां-कहां ठिकाना बनाया और किन लोगों से मुलाकात की.

कैलिफोर्निया से कैसे पहुंचते थे पैसे?

इस मामले में पैसों के लेनदेन को लेकर भी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल पंडित कथित तौर पर तीनों आरोपियों को ऑनलाइन पैसे भेजता था. इन पैसों का इस्तेमाल उनके मनोरंजन और दूसरे खर्चों के लिए किया जाता था. बताया गया है कि आरोपी एक दुकान के जरिए पैसे मंगवाते थे. इसके बाद रकम नकद में निकाल लेते थे. अब पुलिस इस लेनदेन और आरोपियों के बीच संपर्क की कड़ियों की जांच कर रही है.

Also Read: कौन है अनिल पंडित? 2023 तक कोई केस नहीं, अब लॉरेंस गैंग के इशारे पर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का आरोप

टाइगर श्रॉफ पर कब और कैसे हुई थी फायरिंग?

18 अक्टूबर, रविवार शाम करीब सात बजे मुंबई के जुहू इलाके में यह घटना हुई थी. टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान बाइक पर आए तीन लोगों ने उनकी कार को निशाना बनाया. पुलिस के मुताबिक बाइक पर सवार तीन लोगों में से दो ने फायरिंग की थी. हमलावरों ने कुल पांच राउंड गोलियां चलाईं. इस हमले में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर को चोट आई. घटना के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए.

CCTV से मिला सुराग, कोटा में पकड़े गए तीनों शूटर

फायरिंग के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों की तलाश के लिए करीब 20 टीमें बनाई थीं. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से उनके भागने का रास्ता पता लगाया. मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी राज तिलक रोशन के मुताबिक, जांच के दौरान आरोपियों की बाइक अंधेरी पश्चिम रेलवे स्टेशन के पास तक ट्रैक की गई. इसके बाद पता चला कि वे उत्तरी मुंबई से सूरत की ओर निकले थे.

Also Read: टाइगर श्रॉफ हमले के मामले में बेगूसराय के युवक का नाम आया सामने, परिजनों ने कहा- नहीं पहचानते

The post टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कैलिफोर्निया में अनिल पंडित, हरियाणा में समीर… कैसे जुड़े तीनों शूटरों के तार? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top