Neeraj Kumar Health: जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाया गया. यहां उन्हें आईसीयू में एडमिट कराया गया है. नीरज कुमार पटना स्नातक सीट से जेडीयू के एमएलसी कैंडिडेट हैं. बताया जा रहा है कि हार्ट से जुड़ी परेशानी होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
हार्ट से जुड़ी हुई थी परेशानी
जानकारी के मुताबिक, नीरज कुमार पहले से ही हार्ट के मरीज रहे हैं. ऐसे में उन्हें अचानक हार्ट से ही जुड़ी परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाया गया. यहां नीरज कुमार फिलहाल डॉक्टर्स की देखरेख में हैं. नीरज कुमार के हेल्थ पर डॉक्टर की टीम लगातार नजर रख रही है.
अनंत सिंह से चुनाव में आमना-सामना
नीरज कुमार की तबीयत ऐसे समय में खराब हुई है जब वे एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी हैं. इसके साथ ही चुनाव में उन्हें अपनी ही पार्टी के विधायक अनंत सिंह से सामना करना पड़ रहा है. अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अनंत सिंह जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं और समर्थन मांग रहे हैं.
अनंत सिंह Vs नीरज कुमार
अनंत सिंह और नीरज कुमार दोनों एक-दूसरे पर हमला करते हुए दिख रहे हैं. एक तरफ अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर कई आरोप लगाए. लेकिन उन आरोपों से नीरज कुमार ने इनकार किया. दोनों के बीच बढ़े खींचतान को खत्म करने की कोशिश जेडीयू की ओर से बैठक कर करने की कोशिश की गई, लेकिन संभव नहीं हो सका. दोनों एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं.
इसके बाद दोनों नेताओं के बीच सुलह करने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को दी गई. ललन सिंह ने अनंत सिंह से बात की. उन्होंने अनंत सिंह से नीरज कुमार के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी नहीं करने की बात कही. अनंत सिंह ने हामी भी भरी. लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है.
Also Read: MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा, कहा- जब से नीतीश कुमार गए NDA की हालत ठीक नहीं
The post JDU के MLC कैंडिडेट नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता के ICU में हुए भर्ती appeared first on Naya Vichar.

