Hot News

क्या लॉरेंस गैंग से डर गए अमिताभ बच्चन? सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, बोले- ‘मुझे माफ कर दें…’

बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है. जी हां उन्होंने अपने करोड़ों फैंस से माफी मांगते हुए बताया है कि डॉक्टर्स ने उन्हें पूरी तरह से ‘रेस्ट’ करने की सलाह दी है. इस न्यूज को देखकर फैंस परेशान हो गए. बेचैनी इसलिए भी क्योंकि हाल ही में यह खुलासा हुआ है कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले शूटरों के निशाने पर अमिताभ बच्चन भी थे.

बिग बी ने मांगी माफी, सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

अमिताभ बच्चन ने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं माफी चाहता हूं… मुझे कुछ दिनों तक आराम करने और पूरी तरह से रिकवर होने की सलाह दी गई है. इसलिए, मैं इस वक्त कुछ भी लिख पाने की हालत में नहीं हूं.”

‘मुझे बात करने की इजाजत नहीं…’: दशहरे पर फैंस से माफी मांगते हुए बिग बी ने लिखी ये बात

इससे ठीक एक दिन पहले, दशहरे के मौके पर भी उन्होंने अपने ब्लॉग पर फैंस को कुछ ऐसा ही मैसेज दिया था. उन्होंने लिखा था, “सभी को दशहरे की शुभकामनाएं… मुझे आराम करने की सलाह दी गई है. मुझे अभी किसी से बात करने की इजाजत नहीं है, कृपया मुझे माफ करें. उम्मीद है कि मैं बाद में आपसे जुड़ पाऊंगा.”

‘ईश्वर आपको 100 साल की उम्र दे’: बिग बी के लिए फैंस मांग रहे दुआएं

अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर फैंस कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा, ”आप जल्द स्वस्थ हों प्रभु से आपकी कुशलता की कामना और प्रार्थना करता हूं अमित सर.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अपनी सेहत से जरूरी कुछ नही आराम कीजिये ईश्वर आपको 100 साल की उम्र तक जिंदा रखे.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”जल्दी ठीक हो जाइये.”

टाइगर श्रॉफ के हमलावरों के निशाने पर थे बिग बी

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक जिन शूटरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाई थीं, वो शुरुआत में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे बड़े सितारों को निशाना बनाना चाहते थे. शूटरों ने इन सुपरस्टार्स के घरों की रेकी भी की थी, लेकिन वहां की टाइट सिक्योरिटी देखकर उन्हें समझ आ गया कि यहां हमला करना आसान नहीं है. बताया जा रहा है कि इन गुर्गों ने रेकी के फोटो और वीडियो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर अनिल पंडित को भी भेजे थे, ताकि आगे का प्लान बनाया जा सके.

अमिताभ बच्चन, फोटो- इंस्टाग्राम

वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे हैं अमिताभ?

काम की बात करें तो, 84 साल के अमिताभ बच्चन हाल ही में रजनीकांत के साथ फिल्म ‘वेट्टैयन’ (Vettaiyan) में नजर आए थे. इन दिनों वह ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ प्रभास और कमल हासन भी दिखेंगे. इसके अलावा, बिग बी फिलहाल ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (KBC 18) को भी होस्ट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘आज भी कुछ अधूरे हैं सपने’

The post क्या लॉरेंस गैंग से डर गए अमिताभ बच्चन? सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, बोले- ‘मुझे माफ कर दें…’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top