Hot News

तुला को मानसिक तनाव कर सकता है परेशान, कुंभ के लिए शुभ रहेगा सोमवार

Aaj Ka Rashifal 26 October 2026: आज 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को पूर्णिमा तिथि सुबह 6:07 बजे तक रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू होगी. सुबह 8:37 बजे तक रेवती नक्षत्र रहेगा, फिर अश्विनी नक्षत्र लगेगा. चंद्रमा मेष राशि में गोचर करेंगे. वहीं, राहुकाल सुबह 7:42 से 9:11 बजे तक रहेगा. दिन की शुरुआत करने से पहले जान लें कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए क्या संकेत दे रही है. ज्योतिषाचार्य डॉ. एनके बेरा से जानते हैं आज का राशिफल.

मेष से लेकर मीन राशि का आज का राशिफल

आज का मेष राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में कठिनाइयां बढ़ सकती हैं. हालांकि, इन परेशानियों से किसी बड़े नुकसान की आशंका नहीं है. आमदनी के मुकाबले खर्च अधिक हो सकता है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें.

आज का वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों को आज घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है. इससे मानसिक चिंता बढ़ने की संभावना है. हालांकि, विरोधियों पर विजय प्राप्त करने में सफलता मिल सकती है. धैर्य बनाए रखें और सोच-समझकर निर्णय लें.

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रह सकता है. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निर्माण कार्यों में प्रगति देखने को मिल सकती है. मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है.

आज का कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातक आज धार्मिक और सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं. नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिससे भविष्य में लाभ के अवसर मिल सकते हैं. किसी स्त्री मित्र के माध्यम से भी फायदा होने की संभावना है.

आज का सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए आज जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं. विपरीत परिस्थितियों में सुधार हो सकता है. सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी और सामयिक कार्यों में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं.

आज का कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों को आज प्रशासनी पक्ष से सहयोग और समर्थन मिल सकता है. धन प्राप्ति के अवसर बढ़ने की संभावना है. ऐसे में मिलने वाले अवसरों का सही उपयोग करें. योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: अक्टूबर के आखिरी दिन गुरु गोचर, मेष, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए क्या होगा खास?

आज का तुला राशिफल

तुला राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत और संघर्ष करना पड़ सकता है. आर्थिक परेशानियां बढ़ने की आशंका है. तनाव और विवाद के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है. इसलिए किसी भी मामले में जल्दबाजी से बचें और संयम बनाए रखें.

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता से भरा रह सकता है. नए व्यापारिक विचार और योजनाएं सफल होने के योग हैं. आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है.

आज का धनु राशिफल

धनु राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है. लेखन और अध्ययन के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. आपकी बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा. लंबे समय से बिगड़े हुए काम भी बनने की संभावना है.

आज का मकर राशिफल

मकर राशि वालों को आज धन और सुख की प्राप्ति हो सकती है. थोड़े प्रयास से ही महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने के योग हैं. वाहन सुख मिल सकता है और यात्रा भी सुखद रहने की संभावना है. दिन का सदुपयोग करने का प्रयास करें.

आज का कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों को आज सामयिक कार्यों में सफलता मिल सकती है. नौकरी में उत्साह बना रहेगा और पहले से तय किए गए काम पूरे होने के संकेत हैं. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है. अपने प्रयासों को लगातार जारी रखें.

आज का मीन राशिफल

मीन राशि वालों के जीवन में आज पुराने प्रसंग फिर से सामने आ सकते हैं. मेहनत के बल पर महत्वपूर्ण काम पूरे करने में सफलता मिलेगी. आर्थिक समस्याओं का समाधान निकलने की संभावना है. धैर्य और लगन से आगे बढ़ना आपके लिए लाभकारी रहेगा.

Disclaimer: अगर आपके जीवन से जुड़ी कोई उलझन है और आप राशिफल के जरिए उसका समाधान जानना चाहते हैं, तो अपना नाम, जन्मतिथि (साल सहित), अपना सवाल astrology.digital@prabhatkhabar.in पर भेजें. आपके सवाल का जवाब हमारे ज्योतषाचार्य के माध्यम से दिया जाएगा.

The post तुला को मानसिक तनाव कर सकता है परेशान, कुंभ के लिए शुभ रहेगा सोमवार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top