Hot News

लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति के बाद कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे अमित शाह, संगठन और सरकार के कामकाज का लेंगे फीडबैक

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद कोर कमेटी की बैठक में संगठन और प्रशासन के कामकाज की समीक्षा तथा चुनावी तैयारियों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आयी है. इस दौरान पार्टी के संगठनात्मक कामकाज, जिलों में गतिविधियों की प्रगति और विधायकों के प्रदर्शन पर फीडबैक लिये जाने की बात कही जा रही है.

मिशन-2027 की रणनीति पर होगी चर्चा

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होने की उम्मीद है. पार्टी ने 30 और 31 अक्टूबर को होने वाली बैठक से पहले प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की सूची भी जारी कर दी है. इसमें 548 कार्यसमिति सदस्य और 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं.

संगठन और प्रशासन के कामकाज पर फीडबैक

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अमित शाह के दौरे के दौरान संगठन और प्रशासन के कामकाज की समीक्षा भी एजेंडे में रह सकती है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर संगठन की स्थिति, जिलों में चल रही गतिविधियों और चुनावी तैयारियों का फीडबैक लिये जाने की चर्चा है. हालांकि, कोर कमेटी की बैठक और उसके विस्तृत एजेंडे की जानकारी आधिकारिक रूप से पार्टी की तरफ अभी नहीं दी गयी है.

कार्यकर्ताओं की भूमिका पर रहेगा जोर

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को मिशन-2027 की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. इसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका, संगठन के विस्तार और चुनाव से पहले पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श होने की संभावना है. अमित शाह का संभावित दौरा इसी चुनावी तैयारी के संदर्भ में देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: यूपी बीजेपी की नई प्रदेश कार्यसमिति में 548 सदस्य शामिल, मोदी-योगी समेत 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य

The post लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति के बाद कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे अमित शाह, संगठन और प्रशासन के कामकाज का लेंगे फीडबैक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top