Saif Ali Khan Gowardhan Ghee Viral Meme: आजकल सोशल मीडिया पर अगर आप एक्टिव हैं, तो आपने एक्टर सैफ अली खान और गोवर्धन घी (Gowardhan Ghee) के मीम्स जरूर देखे होंगे. टीवी शो से शुरू हुआ यह मजाक आज इंटरनेट का ट्रेंड बन चुका है. आखिर सैफ और गोवर्धन घी का यह पूरा मामला क्या है, और जिस ब्रांड की इतनी चर्चा हो रही है, उसकी शुरुआत और असली ताकत क्या है? आइए जानतें हैं इसके बारें में.
सैफ अली खान और गोवर्धन घी का यह ट्रेंड आखिर क्या है?
बात सितंबर महीने की है, जब सैफ अली खान और अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘हैवान’ के प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (KBC 18) में गए थे. वहां 10वें सवाल का सही जवाब देने पर अमिताभ बच्चन ने उन्हें इनाम के तौर पर दो साल का मुफ्त गोवर्धन घी देने का ऐलान किया था. इस पर सैफ ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वह तो इसी के लिए यहां आए हैं. बस फिर क्या था, इंटरनेट ने इस बात को पकड़ लिया और जब सैफ ने अपना नया इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया, तो फैंस ने कमेंट्स में घी को लेकर बाढ़ ला दी.
बाद में जब सैफ ने कपिल शर्मा के शो में मजाकिया लहजे में कहा कि उन्हें अभी तक घी नहीं मिला है, तो गोवर्धन घी की मार्केटिंग टीम ने इसे एक शानदार मौके में बदल दिया. हाल ही में सैफ ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसके पीछे गोवर्धन घी के बड़े-बड़े डिब्बे रखे हुए थे. इस तरह टीवी का एक छोटा सा चुटकुला आज सोशल मीडिया पर सबसे बड़ी चर्चा बन गया है, जहां हर कोई इस मजेदार पब्लिसिटी की तारीफ कर रहा है.
गोवर्धन घी कंपनी की शुरुआत कब और किसने की थी?
इस वायरल ट्रेंड के बीच लोगों के मन में यह सवाल भी आ रहा है कि यह कंपनी आखिर कितनी पुरानी है और इसका सफर कैसा रहा है? गोवर्धन घी की शुरुआत साल 1992 में श्री देवेंद्र शाह द्वारा इसकी पैरेंट कंपनी पराग मिल्क फूड्स (Parag Milk Foods) के रूप में की गई थी. अपनी शुरुआत के बाद से ही इस कंपनी ने डेयरी प्रोडक्ट्स में इंटरनेशनल लेवल की क्वालिटी देने पर पूरा ध्यान दिया है. आज के समय में यह अपनी शुद्धता और बेहतरीन स्वाद के वादे के साथ लोगों की रसोई और दिलों दोनों में अपनी खास जगह बना चुका है.
गोवर्धन कंपनी के पास कौन-कौन सी बड़ी उपलब्धियां हैं?
आज पराग मिल्क फूड्स लगभग ₹3,076 करोड़ के मार्केट कैप और ₹3,900 करोड़ से ज्यादा के सालाना टर्नओवर वाली देश की सबसे बड़ी प्राइवेट डेयरियों में से एक बन चुकी है:
- मार्केट शेयर: काऊ घी (गाय के घी) मार्केट में गोवर्धन की अकेले 22% हिस्सेदारी है, जबकि चीज (Cheese) सेगमेंट में पराग 35% मार्केट शेयर के साथ देश में सबसे आगे है.
- विशाल क्षमता: रोजाना 10,00,000 लीटर दूध प्रोसेस करने की क्षमता के साथ इसके पास हिंदुस्तान का सबसे बड़ा काऊ प्लांट और एशिया का सबसे बड़ा चीज प्लांट है.
- क्लाइंट्स और ब्रांड्स: यह बास्किन रॉबिन्स, कैफे कॉफी डे, बारिस्ता और डोमिनोज जैसे ग्लोबल ब्रांड्स को सप्लाई करता है. इसके अलावा 2017 में कंपनी ने ‘अवतार’ (Avvatar) नाम से अपना वे प्रोटीन ब्रांड भी लॉन्च किया था.
ये भी पढ़ें: रवींद्रनाथ टैगोर का परिवार था हिंदुस्तान का पहला कोयला कारोबारी, इस कंपनी से शुरू हुआ Coal का बिजनेस
The post Saif Ali Khan के मीम्स से छाया ये ब्रांड, जानिए कैसे शुरू हुआ 1992 से करोड़ों तक का सफर appeared first on Naya Vichar.

