पटना. राज्य प्रशासन ने चार डीएसपी स्तर के पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है. गृह विभाग द्वारा शनिवार की देर शाम जारी अधिसूचना के मुताबिक विशेष सुरक्षा दल के डीएसपी रहे कामाख्या नारायण सिंह को बिहार पुलिस मुख्यालय में डीएसपी, विधि-व्यवस्था शाखा की जिम्मेदारी दी गयी.विशेष सुरक्षा दल के डीएसपी रहे मनोरंजन हिंदुस्तानी को बीसैप-14, पटना का डीएसपी बनाया गया है.पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे मो आदिल बेलाल को बीसैप-10, जबकि राकेश रंजन को बीसैप-5 का डीएसपी बनाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post चार डीएसपी बदले गये appeared first on Naya Vichar.
