Hot News

वाट्सअप पर शादी कार्ड की APK फाइल पर टच करते ही खाते से उड़े 2.22 लाख रुपये

देवघर : जिले के खागा थाना क्षेत्र निवासी व्यवसायी उमेश कुमार हलवाई साइबर ठगी के शिकार हो गये. साइबर ठगों ने उनके वाट्सअप पर शादी कार्ड के नाम पर एपीके फाइल भेजकर बैंक खाते से छह बार में कुल 2,22,300 रुपये की निकासी कर ली.

शादी कार्ड के नाम पर भेजी APK फाइल

पीड़ित के अनुसार, 13 अगस्त की रात उनके वाट्सअप पर एक पार्टी के नंबर से शादी कार्ड की एपीके फाइल आयी थी. उन्होंने जैसे ही फाइल को टच किया, रात करीब 10:04 बजे उनके आईसीआईसीआई बैंक, जामताड़ा के खाते से यूपीआइ के माध्यम से छह बार में कुल 2,22,300 रुपये की निकासी हो गयी.

1930 पर दर्ज करायी ऑनलाइन शिकायत

घटना की जानकारी मिलते ही उमेश ने तत्परता दिखायी और करीब दो घंटे के अंदर साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के बाद ठगी की रकम में से कुछ राशि होल्ड हुई है.

साइबर थाना में दी लिखित शिकायत

इसके बाद पीड़ित ने देवघर साइबर थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी. उन्होंने पुलिस से घटना की जांच कर साइबर ठगी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और ठगी की रकम वापस दिलाने का आग्रह किया है. साइबर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

The post वाट्सअप पर शादी कार्ड की APK फाइल पर टच करते ही खाते से उड़े 2.22 लाख रुपये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top