Dhanbad News: दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत. पुलिस कर रही है घटना की जांच.Dhanbad News: झरिया थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा परियोजना के कांटाघर के समीप शनिवार की शाम रंगदारी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. असंगठित मजदूरों ने नयी दिल्ली के रहने वाले धनजीत राय के घर पहुंच रंगदारी लेने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी. इस मामले में असंगठित मजदूर अरविंद कुमार भुइया ने नयी दिल्ली के धनजीत राय, विजय पासवान, सोनू खान व अनुग्रह नगर के डबलू सिंह के खिलाफ झरिया थाना में शिकायत की है. ट्रकों से रंगदारी लेने, रोकने पर मारपीट करने व मजदूरी का 12500 रुपये छीनने का आरोप लगाया है. अरविंद का आरोप है कि गुड्डू सिंह हत्या का आरोपी है और मजदूरों पर रंगदारी के लिए दबाव बना रहा है. वहीं धनजीत राय ने धनसार थाना में खुद को डीओ मुंशी बताते हुए दूसरे पक्ष के राजेश मरांडी, देशराज व मनोज पासवान के खिलाफ लाठी डंडा से मारपीट कर तीन हजार रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है. पुलिस छानबीन कर रही है.
पुलिस लाइन में युवक के साथ मारपीट, थाने में शिकायत
पुलिस लाइन के समीप रहने वाले रंजीत बाउरी ने कुछ युवकों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाना थाना में शनिवार को शिकायत दर्ज करायी है. बताया कि शनिवार की रात वह घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस लाइन के समीप कुछ युवक पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे. इस घटना में उन्हें चोट आयी है. बताया कि सभी युवक लाठी डंडे से लैस थे. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Dhanbad News: विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में रंगदारी को ले दो गुट भिड़े appeared first on Naya Vichar.

