नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के देर शाम एक 30 वर्षीया विवाहिता का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान गोथरा निवासी कुंदन कुमार की पत्नी नेहा कुमारी(30) के रूप में की गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक विवाहिता के ससुरालवालों के द्वारा शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, तभी मायके वालों की सूचना पर पहुंची रोसड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र के रहुआ के समीप से शव को अपने कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज ।मामले की छानवीन में जुट गई है ।
वही मायके वालों के द्वारा ससुरालवालों पर हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया जा रहा है ।मृतिक नेहा कुमारी के भाई संजीव राजा का बताना है कि 2018 में हमारी बहन की शादी हुई थी उसके तीन छोटे छोटे शिशु हैं ।अक्सर विवाद होते रहता था जिसकी जानकारी बहन हमलोगों को देती थी ।और जीजा की ओर से पैसे की मांग भी की जाती थी जिसका कारण सीतामढ़ी में मेरे जीजा कुंदन कुमार नाले निर्माण में काम करने के दौरान एक लड़की से भी उनका अफ़ेयर भी चल रहा था जब अफ़ेयर की जानकारी हम खुद अपने घर वालो को दिये थे क्योंकि में भी जीजा कुंदन कुमार के साथ काम करता था ।अफ़ेयर को लेकर पंचायत हुई थी उसके बाद सब ठीक हो गया था लेकिन फिर कुछ दिनों बाद मेरे बहन के साथ मारपीट करते थे इनके परिवार के अन्य सदस्य द्वारा प्रताड़ित किये जाने की बात बहन कहा करती थी । वही आज 4:00 शाम में सूचना मिली उसकी बहन की बहन की तबीयत खराब है आइए जब घर पहुंचे तो कोई नही था उसके बाद रोसड़ा के रहुआ बूढ़ी गंडक नदी पर बुलाया गया तो बहन की मौत की बात बताया कि वो फांसी लगा ली है । उसके बाद रोसड़ा पुलिस को बुलाया गया पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी है ।लेकिन मेरी बहन की हत्या की गई है ।वही घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है । मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।